Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ठाकुर विवाद पर आया लालू का बयान, जानें मनोज झा व चेतन आनंद पर क्या बोले
    ट्रेंडिंग

    ठाकुर विवाद पर आया लालू का बयान, जानें मनोज झा व चेतन आनंद पर क्या बोले

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : राज्यसभा सांसद मनोज झा की टिप्पणी पर बिहार समेत देशभर में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. उन्हीं की पार्टी आरजेडी विधायक से लेकर विपक्ष बीजेपी नेताओं तक ने मनोज झा के बयान पर  नाराजगी जताई है. इस मामले में पहली बार राजद सुप्रीमो सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है.

    क्या है मामला

    दरअसल, महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान आरजेडी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा पर अपने संसदीय भाषण में ‘ठाकुरों’ का अपमान करने का आरोप लगा है. उनकी टिप्पणी पर आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने भी नाराजगी जताई थी और खुलकर विरोध भी किया था. मामले में चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन और उनकी बेटी सुरभि आनंद भी मनोज झा पर हमलावर रहीं. हालांकि, आरजेडी लगातार मनोज झा के बयान का समर्थन करती आ रही है. अब पहली बार पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद का बयान आया है. लालू ने कहा, मनोज झा एक विद्वान व्यक्ति हैं. उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है. उनका इरादा राजपूतों/ठाकुरों या किसी अन्य समुदाय का अपमान करने का नहीं था.

    चेतन की टिप्पणियों पर कसा तंज

    लालू ने चेतन आनंद और आनंद मोहन की टिप्पणियों पर तंज भी कसा और कहा, जब उनके पास इतनी कम बुद्धि है तो क्या कर सकते हैं. दरअसल, आनंद फैमिली ने झा पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि जो लोग कहते हैं कि अपने अंदर के ठाकुर को मारने की जरूरत है, मैं उनसे कहूंगा कि वो अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें.

    मनोज को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिले

    इससे पहले राजद के प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और बिहार के कई बीजेपी नेताओं के बयानों पर ध्यान आकर्षित कराया और मनोज झा के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की. उन्होंने विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ की टिप्पणियों का हवाला दिया, जिनमें दोनों ने मनोज झा को चेतावनी दी थी. ऋषि मिश्रा ने कहा, झा एक शांत शख्सियत हैं और सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित हैं. उन्होंने गृह मंत्री से खतरे की आशंका पर गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया.

    Bihar Politics comment on women's reservation Johar Live Rajya Sabha Rajya Sabha MP Manoj Jha RJD MLA Chetan Anand RJD President Lalu Yadav Thakur controversy आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव आरजेडी एमएलए चेतन आनंद जोहार लाइव ठाकुर विवाद बिहार राजनीति महिला आरक्षण पर टिप्पणी राज्यसभा राज्यसभा सांसद मनोज झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपितरों (पूर्वजों) को समर्पित है पितृ पक्ष
    Next Article कर्नाटक बंद आज, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान, जानें क्या है कावेरी जल विवाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    Latest Posts

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.