Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वाट्सएप से करता था ग्राहकों से डील, लालपुर पुलिस ने सरगना राजन समेत तीन को भेजा जेल
    जोहार ब्रेकिंग

    वाट्सएप से करता था ग्राहकों से डील, लालपुर पुलिस ने सरगना राजन समेत तीन को भेजा जेल

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : रांची में लाॅकडाउन के बावजूद धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था। वाट्सएप के जरिए ग्राहकों से डील की जाती थी। इसका भंडाफाेड़ करते हुए लालपुर थाने की पुलिस ने कुख्यात सेक्स रैकेट का सरगना माइकल जोसेफ उर्फ राजन, कॉलगर्ल व एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

    तीनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार माइकल जोसेफ रात की ढाई बजे लालपुर के थड़पखना कबाड़ी मंडी के सामने स्थित घोष पाड़ा के एक घर में कॉल गर्ल पहुंचाने गया था। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने माइकल जोसेफ को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एक घर में छापेमारी कर एजेंट व कॉलगर्ल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि लंबे समय से उस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। राजन की गिरफ्तारी के बाद वहां उसके पिता और पत्नी भी पैरवी के लिए पहुंची थी। छोड़ने की पैरवी चल रही थी। हालांकि पुलिस ने सभी को थाने से लौटने के लिए कहा। सोमवार की दोपहर सभी को जेल भेज दिया।

    • पुराने ग्राहकों के बीच कर रहा थाा सप्लाई

    माइकल जोसेफ उर्फ राजन सिंह इन दिनों पुराने ग्राहकों के बीच कॉलगर्ल की सप्लाई कर रहा था। उसने अपना नंबर एस्कॉर्ट सर्विस पर भी डाल रखा है। हालांकि वह नए ग्राहकों के लिए काम नहीं कर रहा था। एक ग्राहक से तीन से चार हजार रुपये लेकर सर्विस दे रहा था। बता दें कि करमटोली चौक के समीप स्थित फूड वैली नाम का रेस्टोरेंट का संचालन करता है। रोस्टोरेंट की आड़ में वह सेक्स रैकेट चलता था। लॉकडाउन और पुलिस की दबिश पर कुछ दिनों से रेस्टॉरेंट की आड़ में धंधा बंद था। लेकिन इन दिनों वाट्सएप्प के जरिए धंधा चल रहा था।

    • इससे पहले भी कई बार भेजा जा चुका है जेल

    राजन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। बीते आठ फरवरी 2018 को पुलिस की टीम ने सेक्स रैकेट के आरोप में स्टेशन रोड स्थित होटल अवतार में छापेमारी की थी। वहां से लेक रोड निवासी मो शाजिद, सोनपुर निवासी मनीष कुमार, यूपी निवासी प्रवीण, बक्सर निवासी रूपेश कुमार और कोकर तिरिल निवासी मनोज कुमार राय को दबोच लिया था। वहां से दो युवती भी पकड़ी गई थी। पुलिस वहां कस्टमर बन पहुंची थी और छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि वहां से राजन सिंह भी पकड़ा गया था।

    • लॉकडाउन के बावजूद मंगवाया कॉलगर्ल

    पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती क बावजूद 15 से 20 कॉलगर्ल कोलकाता से मंगवाया है। जिन्हें अलग-अलग जगहों की फ्लैट पर रखा है। पुलिस उन कॉलगर्ल के बारे में पता लगा रही है। पुलिस को कई एजेंटों के नाम की भी जानकारी मिली है।

    #Crime news #Jharkhand News Latest news Online news SEX RACKET
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज फटा कोरोना बम, 15 जिला में मिला 147 संक्रमित मरीज, राज्यभर में आंकड़ा बढ़कर हुआ 1290
    Next Article कोविड -19 के कारण राँची विश्वविद्यालय ने जनरल प्रोमोर्म करने का लिया निर्णय, टेक्निकल छात्र संघ के अभिषेक द्वारा चलाया गया मुहिम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.