Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ला-नीना के असर से बढ़ेगी ठंड, मन और नींद पर पड़ेगा असर… जानें बचाव के तरीके
    स्वास्थ्य

    ला-नीना के असर से बढ़ेगी ठंड, मन और नींद पर पड़ेगा असर… जानें बचाव के तरीके

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read136
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इस साल ला-नीना के प्रभाव से सर्दी का मौसम और सख्त होने वाला है। ठंड का यह मौसम न सिर्फ तापमान को कम करेगा, बल्कि हमारे मन, नींद और ऊर्जा के स्तर पर भी गहरा असर डालेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड बढ़ने से मूड, नींद का पैटर्न और शारीरिक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। आइए, जानते हैं इसका कारण और बचाव के उपाय।

    ठंड क्यों प्रभावित करती है मन और नींद?

    ठंड के महीनों में दिन छोटे होते हैं और धूप कम मिलती है, जिससे शरीर की आंतरिक घड़ी (सर्केडियन रिदम) बिगड़ जाती है। इससे नींद और जागने का समय प्रभावित होता है। साथ ही, ‘फील-गुड’ हार्मोन सेरोटोनिन का स्तर कम होने से उदासी और सुस्ती महसूस हो सकती है। हार्वर्ड और फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक, सर्दियों में नींद की गुणवत्ता खराब होती है, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य और काम करने की क्षमता पर पड़ता है। धूप की कमी से मेलाटोनिन हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ता है, जो नींद को नियंत्रित करता है। इससे कई लोगों को नींद न आने या दिनभर थकान की शिकायत होती है।

    ला-नीना क्यों बढ़ाएगा ठंड?

    ला-नीना एक प्राकृतिक जलवायु पैटर्न है, जिसमें प्रशांत महासागर का सतही तापमान ठंडा हो जाता है। इस साल इसके कारण उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। लंबे समय तक ठंड रहने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

    ऊर्जा और स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय

    1. सुबह की धूप लें : रोजाना 20-30 मिनट सुबह की धूप में बैठें। इससे विटामिन-डी मिलेगा, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ मूड को बेहतर बनाता है।
    2. शारीरिक गतिविधि : ठंड में आलस छोड़कर हल्की स्ट्रेचिंग, योग या घर में व्यायाम करें। यह ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
    3. नियमित नींद : रोज एक निश्चित समय पर सोएं और उठें। इससे शरीर की जैविक घड़ी स्थिर रहेगी और नींद की गुणवत्ता सुधरेगी।
    4. पौष्टिक आहार : गर्म और पौष्टिक भोजन लें। विटामिन-सी और डी से भरपूर खाद्य पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और मूड को ठीक रखते हैं।

    सावधानी जरूरी

    ला-नीना के कारण इस बार सर्दी का असर ज्यादा हो सकता है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।

    Also read : जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए तीन उम्मीदवारों के नाम

    Climate Change cold and body cold weather effects energy levels Health Tips La Nina La Niña 2025 mental health Meteorology mood swings protection from cold sleep problems The cold will increase due to the effect of La Nina: it will affect the mind and sleep… Learn the ways of prevention weather and health winter care winter season ऊर्जा स्तर ठंड और शरीर ठंड का प्रभाव ठंड से बचाव नींद की समस्या मानसिक स्वास्थ्य मूड स्विंग्स मौसम और स्वास्थ्य मौसम परिवर्तन मौसम विज्ञान ला नीना ला-नीना 2025 ला-नीना के असर से बढ़ेगी ठंड : मन और नींद पर पड़ेगा असर… जानें बचाव के तरीके विंटर टिप्स सर्दी का मौसम स्वास्थ्य सलाह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में सड़क किनारे घायल मिले पुलिसकर्मी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article दिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.