Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»कृति सेनन लड़कियों द्वारा आदर्श माने जाने पर गर्व महसूस करती हैं
    मनोरंजन

    कृति सेनन लड़कियों द्वारा आदर्श माने जाने पर गर्व महसूस करती हैं

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है जब लड़किया उन्हें सोशल मीडिया पर आदर्श मानती है तो वह गर्व महसूस करती हैं।

    कृति सेनन ने कहा, “मैं उस वक्त बहुत गर्व महसूस करती हूं जब मैं लड़कियों को अपने बलबूते अपना नाम बनाने के लिए प्रेरित कर पाती हूं या जब वे मुझे देखकर कहती हैं कि वे भी मेरी तरह अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐक्ट्रेस बनूंगी। मैं एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से आती हूं। मेरी मॉम प्रोफेसर हैं, डैड सीए हैं। मैं खुद इंजिनियरिंग कर रही थी। अब जब मैंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और गॉडफादर के अपना मुकाम बना लिया, तो कई लड़कियां मुझे सोशल मीडिया पर आदर्श मानकर मेरे नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं। इस बात पर मुझे बहुत गर्व होता है।”

    कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में कृति ने पार्वती बाई का किरदार निभाया है। कृति सेनन ने कहा ,“मुझे लगता है कि इतिहास में कई महिला किरदार भी हैं, लेकिन हमें ज्यादा किरदारों के बारे में पता नहीं है। जैसे झांसी की रानी के बारे में हम सब जानते हैं, बच्चा-बच्चा जानता है कि खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। अब मैं पार्वती बाई का किरदार निभा रही हूं,लेकिन इससे पहले तो मुझे इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी और इस फिल्म के बाद सभी जान जाएंगे। मुझे खुद काशी बाई, पद्मावती और मस्तानी के बारे में इतना पता नहीं था। मुझे विश्वास है कि ऐसे किरदार जरूर होंगे। अब जैसे हमारी फिल्म में जीनत मैम (जीनत अमान) सकीना बेगम का किरदार निभा रही हैं। यह भी अपने आप में बहुत ही अहम किरदार है, मेरे कहने का मतलब यह है कि कई महत्वपूर्ण महिला किरदार भी हैं इतिहास में। हमें उन्हें ढूंढकर परदे पर लाना है।”

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरवीना टंडन ने कहा, 90 के दशक में सोशल मीडिया रहता तो कई लोग एक्सपोज होते
    Next Article पिछले दो महीनों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के पार्टी छोड़ने का चौका पूरा हुआ : भाजपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.