Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारतीय महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था कोरियाई शख्स, अब पुलिस कस्टडी में…
    ट्रेंडिंग

    भारतीय महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था कोरियाई शख्स, अब पुलिस कस्टडी में…

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोरियाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनज़र भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच रविवार को पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल के पास मौजे माईस्थान इलाके में स्थित होटल धर्म मुक्ति में छापेमारी कर एक संदिग्ध दक्षिण कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान यंग डे के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से बिना वैध वीजा के भारत में रह रहा था और नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने देश भागने की फिराक में था.

    DSP धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि…

    पुलिस को खुफिया इनफार्मेशन मिली थी कि एक विदेशी नागरिक होटल में छिपा हुआ है. DSP धीरेन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि यंग डे रविवार सुबह रक्सौल पहुंचा था और होटल में ठहरकर नेपाल भागने की योजना बना रहा था. पूछताछ में पता चला कि वह 2 अगस्त 2017 को भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था, जो 19 जनवरी 2018 तक वैध था. इसके बाद उसने वीजा को दो बार बढ़वाया, लेकिन जनवरी 2021 के बाद वह बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहा था.

    छह साल से था लिव-इन में

    यंग डे ने पुलिस को बताया कि वह पहले तमिलनाडु के मंचीपुरम स्थित K&K Contact Engineering Pvt. Ltd. में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत था. इसी दौरान उसकी फेसबुक पर मणिपुर की एक युवती से दोस्ती हुई, जो बाद में लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई. वर्ष 2019 से वे दोनों साथ रह रहे थे और 27 फरवरी 2023 को उनकी एक बेटी ‘किम सारंग सेविभिषा’ का जन्म भी हुआ.

    यंग डे का कहना है कि वीजा विस्तार में दलालों द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने नेपाल के रास्ते देश वापस लौटने की योजना बनाई. अपने एक कोरियाई मित्र की सलाह पर 17 मई को वह लमडिंग से बरौनी और फिर टैक्सी से रक्सौल पहुंचा. पुलिस ने यंग डे को हिरासत में लेकर विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और इमिग्रेशन विभाग इस मामले की आगे की जांच कर रहा है.

    Also Read : किसानों की आवाज़ संगठन और सरकार दोनों जगह उठाएंगे – गागराई

    Border DSP Dhirendra Kumar DSP धीरेन्द्र कुमार High Alert Hotel Dharma Mukti illegal entry illegal stay immigration officers India intelligence information Nepal no valid visa Operation Sindoor Pakistan police operation Raid Raxaul South Korean national suspect visa extension Yang De अवैध प्रवेश अवैध रूप से रहना इमिग्रेशन अधिकारी उच्च अलर्ट ऑपरेशन सिंदूर खुफिया जानकारी छापेमारी दक्षिण कोरियाई नागरिक नेपाल पाकिस्तान पुलिस कार्रवाई बिना वैध वीजा भारत यंग डे रक्सौल वीजा विस्तार संदिग्ध सीमा होटल धर्म मुक्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन दिग्गज नेताओं ने जमशेदजी टाटा को दी श्रद्धांजलि
    Next Article रांची में BJP को झटका, अंकिता वर्मा समेत सैकड़ों महिलाओं ने थामा JMM का दामन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.