Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»Kolkata Murder: जूनियर डॉक्टर के पिता का छलका दर्द, बेटी के लिए 6 महीने पहले खरीदी थी कार, अब सूना पड़ा घर
    देश

    Kolkata Murder: जूनियर डॉक्टर के पिता का छलका दर्द, बेटी के लिए 6 महीने पहले खरीदी थी कार, अब सूना पड़ा घर

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata Murder: कोलकाता के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या ने एक माता-पिता के ख्वाब भी तोड़ दिए. पीजी की पढ़ाई कर रही बेटी के लिए पिता ने छह महीने एक कार खरीदी थी. ताकि वह रात को आराम से और सुरक्षित तरीके से घर लौट सके. लेकिन अब बस रह गया है सूना घर, जिस पर लगी है उसके नाम की पट्‌टी. जिससे पीजी में उसके स्पेशलाइजेशन का पता चलता है. साथ में माता-पिता के लिए बेटी से जुड़ी बहुत सारी यादें और जीवन भर की टीस.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस ‘निर्भया’ के पिता बताते हैं कि घर पर बेटी के नाम की पट्‌टी तब लगी थी, जब वह पीजी सेकेंड ईयर में पहुंची थी. उन्होंने कहा, मैं चाहता था कि वह सुरक्षित रहे, इसलिए उसने निजी वाहन से ट्रैवल करना पसंद किया. वह सड़क पर तो सुरक्षित थी, लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टर के तौर पर सुरक्षित नहीं थी.

    आखिरी बार बोली- मुझे राउंड पर जाना है

    पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी ने गुरुवार की रात 11.30 अपनी मां से बात की थी. मां ने पूछा कि खाना खाया या नहीं. इस पर बेटी ने कहा कि वह अपने साथ खाना लेकर आई है. उसने मां से खाना खाकर सो जाने को कहा. बेटी के आखिरी शब्द थे, मझे वार्ड में राउंड पर जाना है. इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 10.53 बजे हमें एक फोन कॉल आई. मुझे जल्दी से अस्पताल आने को कहा गया. बताया गया कि मेरी बेटी बीमार हो गई है. हम परेशान हो गए और वापस कॉल करने की कोशिश करते रहे. जब तीसरी बार कॉल उठाई गई, तो हमें बताया गया कि हमारी बेटी की मौत हो चुकी है और उसने खुदकुशी की है.

    मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों प्रवेश परीक्षा किया था पास

    रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के चाचा ने वह पढ़ने में बहुत अच्छी थी. उसने मेडिकल के साथ इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा भी अच्छी रैंक से पास थी थी. लेकिन उसका मन डॉक्टर बनने का था. अपने दिल की सुनते हुए उसने नादिया हॉस्पिटल में दाखिला लिया और 2018 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. इसके बाद अपने पसंदीदा स्ट्रीम में सरकारी कॉलेज से पीजी करने के लिए दो साल तैयारी की. उसके पास दो विकल्प थे- जेएनएम कल्याणी मेडिकल कॉलेज और आरजी कर. हम सभी ने सोचा था कि आरजी कर में दाखिला लेकर वह बेहतर सुविधाओं वाले मेट्रो शहर में रहेगी.

    आरजी कर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा इंडियन एक्सप्रेस एमबीबीएस कार कोलकाता खुदकुशी घर की पट्टी जीवन भर की टीस जूनियर डॉक्टर जेएनएम कल्याणी मेडिकल कॉलेज नादिया हॉस्पिटल निर्भया पीजी की पढ़ाई मेडिकल प्रवेश परीक्षा राउंड पर जाना सरकारी कॉलेज सरकारी मेडिकल कॉलेज सुरक्षित यात्रा हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में ट्रक पलटने से युवक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
    Next Article विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव में जल परियोजना की आधारशिला रखी, भारत करेगा 11 करोड़ डॉलर की फंडिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Latest Posts

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.