JoharLive Teem : लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला कोडरमा जिले के तिलैया थाने का है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक एम. तमिलवाणन ने लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं आदेश उल्लंघन के आरोप में तिलैया थाने के चालक आरक्षी इम्तियाज खान, आरक्षी आदित्य कुमार शर्मा एवं आरक्षी अशोक कुमार बानरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि सभी पुलिसकर्मियों पर 14 जुलाई की मध्य रात्रि को तिलैया थाना क्षेत्र में हाईवे पेट्रोलिंग 03 में गश्ती के दौरान 13 मवेशी लदे ट्रक को पकड़ कर छोड़ देने की शिकायत एसपी को मिली थी। साथ ही इन पुलिसकर्मियों द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।
कोडरमा : लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleब्लॉक से राशि भुगतान नहीं होने से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या
Next Article विधायक शिवपूजन मेहता ने दिया विधायिकी से इस्तीफा
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

