Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ब्लॉक से राशि भुगतान नहीं होने से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लॉक से राशि भुगतान नहीं होने से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    रांची। चान्हो के पतरातू पंचायत में रहने वाले 45 वर्षीय लखन महतो ने जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। लखन महतो ने घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित कुंआ में कूद कर जान दी। वह पेशे से किसाान था। मृतक लखन पिछले एक माह से पैसा की तंगी से परेशान चल रहा था। लखन को ब्लॉक से मनरेगा के तहत कुंआ के एवज में मिलने वाली राशि डेढ़ लाख का भुगतान नही हुआ था। इसी पैसे की निकासी को लेकर लगातार लखन ब्लॉक का चक्कर
    लगा रहा था। शनिवार की सुबह 6 बजे लखन महतो का बॉडी कुंआ से मिला है। सूचना मिलने के बाद चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बॉडी को कुंआ से बाहर निकाला गया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज करते हुए लखन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भुगतानजा गया है।
    घरवालों को बिना सूचना दिए निकले थे घर से
    ग्रामीणों के अनुसार लखन महतो मनरेगा के तहत अपने खेत के पास एक कुंआ का निर्माण करा रहा था। ब्लॉक से कुछ राशि मिलने के बाद आगे की राशि रोक दी गयी थी। इस राशि की निकासी को लेकर लगातार मृतक लखन महतो ब्लॉक में आना जाना कर रहे थे। लेकिन, ब्लॉक की ओर से बकाया राशि का भुगताननही किया जा रहा था। इस दौरान खेतीबाड़ी करने के लिए कई लोगों से कर्ज के तौर पर पैसा • लिए थे। मगर, ब्लॉक से गतान नहीं होने के कारण तनाव में रहने लगे थे। इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह घरवालों को बिना कोई सूचना दिए घर से निकल गए। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की। मगर, कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार की सुबह ग्रामीण लखन के खेत की तरफ खोजबीन करने गए, तो देखा कि कुंआ के पास खैनी का डिब्बा रखा हुआ है। फिर कुंआ में देखा तो लखन का बॉडी पानी में तैर रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गयी।
    आरोप पूरी तरह से झूठा है – बीडीओ
    चान्हो के बीडीओ संतोष कुमार का कहना है कि लखन महतो का कोई पैसा रुका हुआ नहीं है। पैसा रोकने की बात पूरी तरह से झूठा है। 23 जुलाई को कुंआ का काम खत्म हुआ है। आने वाले कुछ दिनों में पैसा का भुगतानहोने वाला था। यह मामला पूरी तरह से दुर्घटना है। जांच के बाद पूरा मामला सामने आ जायेगा।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपनी त्वचा का बरसात के मौसम में ऐसे रखें ख्याल
    Next Article कोडरमा : लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    Latest Posts

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.