Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»KKR vs RR : कौन खोलेगा जीत का खाता, राजस्थान या कोलकाता?
    खेल-सिनेमा

    KKR vs RR : कौन खोलेगा जीत का खाता, राजस्थान या कोलकाता?

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    KKR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 के सीजन में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. दोनों टीमों की नजरें पहले जीत पर होंगी, क्योंकि दोनों ने अपने पहले मैच में हार का सामना किया था.

    बराबरी की टक्कर

    अब तक IPL में RR और KKR के बीच कुल 29 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 14-14 मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है. इस सीजन की शुरुआत दोनों ही टीमों के लिए निराशाजनक रही है. जहां KKR को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार का सामना करना पड़ा, वहीं राजस्थान को सनराइजर्स हैदराबाद से शिकस्त मिली. दोनों टीमें इस मैच में वापसी करना चाहेंगी.

    KKR का पलड़ा भारी, लेकिन चिंता के मुद्दे भी

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ अहम समस्या भी है. विशेष रूप से स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है. ईडन गार्डंस की पिच पर वरुण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों से मुश्किलों का सामना करना पड़ा. साथ ही, केकेआर के मध्यक्रम ने भी पिछले मैच में निराश किया था. कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन के जल्दी आउट होने के बाद, वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल के गलत शॉट चयन ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं.

    KKR की निगाहें अब एनरिच नॉर्त्जे की फिटनेस पर भी टिकी हैं. दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को पीठ की समस्या थी, और यदि वह फिट हो जाते हैं तो उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

    राजस्थान की गेंदबाजी पर होगी नजरें

    राजस्थान रॉयल्स को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा. पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर ने 76 रन लुटाए थे और महेश थीक्षाना व फजल हक फारूकी भी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे थे. राजस्थान को उम्मीद है कि गुवाहाटी की पिच पर उनके गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

    संभावित प्लेइंग-11 :

    राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारुकी.

    कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन/एनरिच नॉर्त्जे, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

    दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला जीत के लिहाज से अहम होगा और यह देखने की बात होगी कि कौन अपनी पिछली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर लौटता है.

    Also Read : हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान हिंसा, दो समुदायों के बीच पथराव

    IPL IPL 2025 Johar Live johar live news KKR vs RR Latest news कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBA के छात्र ने फांसी लगाकर की आ’त्मह’त्या
    Next Article JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में आज होगी अहम सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.