Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किडनी के मरीजों को नहीं लगानी होगी प्राइवेट सेंटर की दौड़, रिम्स में होगा डायलेसिस
    झारखंड

    किडनी के मरीजों को नहीं लगानी होगी प्राइवेट सेंटर की दौड़, रिम्स में होगा डायलेसिस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में किडनी के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है. हॉस्पिटल में नया डायलेसिस सेंटर तैयार हो रहा है. जिससे कि मरीजों को डायलेसिस कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों की दौड़ नहीं लगानी होगी. वहीं सरकारी दर पर मरीजों का डायलेसिस होगा. इसके अलावा आयुष्मान के मरीजों को कोई चार्ज नहीं लगेगा. बता दें कि प्राइवेट हॉस्पिटल व सेंटर में इसके लिए 2500 से लेकर पांच हजार तक लिए जाते है. जबकि रिम्स सदर में आधे से कम खर्च में ही डायलेसिस किया जा सकेगा.

    25 बेड का सेंटर रिम्स में तैयार

    रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में चार बेड का सेंटर चल रहा था. जिससे कि हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों की डायलेसिस की जाती थी. वहीं बाहर के मरीजों को तो नंबर भी बड़ी मुश्किल से मिल पाता था. यूं कहे तो बाहर से आने वाले मरीजों के लिए प्राइवेट सेंटर ही सहारा था. अब हॉस्पिटल में 25 बेड का सेंटर तैयार हो रहा है. जिसका काम पूरा होने को है. इसके चालू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिल जाएगी.

    रिम्स-सदर में सरकारी दर पर डायलेसिस

    सदर हॉस्पिटल में मरीजों के डायलेसिस के लिए 10 बेड है. जहां पर मरीजों की डायलेसिस की जा रही है. इस सेंटर में डायलेसिस के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ती. आन कॉल डायलेसिस के लिए दिन और समय बता दिया जाता है. इससे मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होता. वहीं बेहिसाब खर्च का लोड भी नहीं होता. चूंकि रिम्स और सदर में सरकारी दर पर मरीजों की डायलेसिस की जाती है. ये खर्च प्राइवेट हॉस्पिटल वे सेंटरों की तुलना में आधे से भी कम है.

    हर साल किडनी के मरीज बढ़ रहे

    राज्य में हर साल किडनी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. सालाना एक लाख से अधिक मरीज किडनी की बीमारियों से ग्रसित है. वहीं ज्यादातर मरीजों की किडनी फेल हो चुकी है. ऐसे में मरीजों को हफ्ते में दो से तीन बार डायलेसिस कराना होता है. वहीं गंभीर मरीजों को हर दूसरे दिन डायलेसिस करानी पड़ती है. बता दें कि केवल रिम्स में 500 मरीज डायलेसिस के लिए हर महीने आते हैं.

    नहीं जाना होगा झारखंड से बाहर

    झारखंड में किडनी के मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा है. राज्य में किडनी के मरीजों के इलाज के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण मरीजों को झारखंड से बाहर जाना पड़ता है. वहीं आर्थिक रूप से जो असमर्थ है उनके लिए तो यह बीमारी मानसिक रूप से तोड़ने का काम करती है. हालांकि राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज की व्यवस्था है लेकिन इसके लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते है. रिम्स में यह सुविधा शुरू होने पर मरीजों को कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी.

     

     

     

     

    dialysis dialysis center hospital Johar Live kidney patient patient private center race Rims किडनी मरीज जोहार लाइव डायलेसिस डायलेसिस सेंटर दौड़ प्राइवेट सेंटर मरीज रिम्स हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमजीएम में हड़ताल का दूसरा दिन : सुरक्षा की मांग पर डटे हैं डॉक्टर, मरीज हुए लाचार
    Next Article झारखंड में सांसदों ने विकास पर खूब किए खर्च, धीरज नंबर-1

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.