Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»कियारा आडवाणी मेहनत और नसीब में विश्वास रखती है
    मनोरंजन

    कियारा आडवाणी मेहनत और नसीब में विश्वास रखती है

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कियारा आडवाणी का कहना है कि वह ज्योतिष में नही बल्कि मेहनत और नसीब में विश्वास रखती है।

    कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन जब कियारा को बॉलीवुड में एंट्री करनी थी तबतक आलिया भट्ट बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थीं, ऐसे में एक और हीरोइन का नाम आलिया होता तो लोग कन्फ्यूज हो जाते। यही सोचकर कियारा ने अपना नाम खुद ही बदल लिया। वैसे कियारा के नाम बदलने की कहानी बेहद दिलचस्प है।

    कियारा ने अपने नाम बदलने का पूरा किस्सा बताया। उन्होंने कहा ‘मैं हार्ड वर्क, डेस्टिनी और भगवान में विश्वास करती हूं, लेकिन ज्योतिष से जुड़ी किसी बात पर मेरा विश्वास नहीं है। कभी भी मैंने ज्योतिष का प्रयोग नहीं किया है। मैंने जब अपना नाम आलिया आडवाणी से कियारा आडवाणी किया तब भी किसी तरह के अंक ज्योतिष का प्रयोग नहीं किया था। कई लोगों ने मेरी मां से पूछा कि क्या आप लोगों ने ज्योतिष के हिसाब से नाम बदला तो मां ने कहा कि उन्हें भी

    यह सब पता नहीं। मैं और मेरा परिवार सिर्फ भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे अपनी कृपा बनाए रखें।”

    कियारा ने कहा ,“पहली बार मैंने कियारा नाम प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंजाना-अनजानी में सुना था और यह नाम मुझे इतना पसंद आया कि मैंने सोच लिया था कि जब मेरी बेटी होगी, तो उसका नाम कियारा रखूंगी। फिर वक्त आया, जब मैं खुद लॉन्च होने जा रही थी, लेकिन आलिया भट्ट पहले से थीं, बहुत बड़ी सुपरस्टार थीं, मुझे लगा यदि इंडस्ट्री में एक जैसे दो नाम हो जाएंगे तो लोग कन्फ्यूज हो जायेंगे। फिर लोगों को समझाने-बताने के लिए पूरा नाम लेना पड़ता है। मैं चाहती थी कि जब लोग कियारा लें तो उन्हें मेरा सरनेम लगाने की जरूरत न पड़े, वह समझ जाएं कियारा एक ही है। मैंने अपना नाम कियारा आडवाणी कर लिया।”

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरकुल प्रीत सिंह सिंघम स्टार अजय-सिद्धार्थ के साथ जोड़ी जमायेगी
    Next Article रेलवे भर्ती 2019: 10वीं पास के लिए और निकली 1216 भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    Latest Posts

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.