Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में पक रही ‘खिचड़ी’, पशुपति पारस के घर पहुंचे लालू
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में पक रही ‘खिचड़ी’, पशुपति पारस के घर पहुंचे लालू

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : चुनावी वर्ष बिहार में पॉलीटिकल खिचड़ी पक रही है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व रालोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस की नजदीकियां बढ़ रही हैं. पशुपति कुमार पारस के घर दही-चूड़ा भोज में बुधवार को लालू प्रसाद यादव नजर आए. साथ में उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी दिखे. मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासत गर्म होने लगी है. इस कार्यक्रम में लालू और तेजप्रताप यादव की उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

    #WATCH | Patna, Bihar: RJD chief Lalu Yadav along with his son Tej Pratap Yadav visited the residence of Rashtriya Lok Janshakti Party chief Pashupati Kumar Paras

    Pashupati Kumar Paras says, "On this auspicious occasion (Makar Sankranti), I invited people from all parties, NDA,… pic.twitter.com/0kE0YOVZGc

    — ANI (@ANI) January 15, 2025

    राबड़ी आवास पर भी भोज में गए थे पशुपति पारस

    मुलाकात से पहले मंगलवार रात को पशुपति पारस ने राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी आवास पर मुलाकात की थी, जहां उन्होंने उन्हें भोज में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. इस मुलाकात के बाद राजद और रालोजपा के बीच बढ़ती नजदीकी की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरणों पर असर पड़ सकता है.

    राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पशुपति पारस के लिए इस समय लालू यादव का समर्थन महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि वह वर्तमान में राजनीतिक रूप से अकेले पड़ गए हैं. अगर महागठबंधन से उनका जुड़ाव होता है तो यह एनडीए के लिए एक झटका हो सकता है. खासकर जब वे एक प्रभावशाली नेता हैं और उनके समर्थकों की संख्या भी अच्छी-खासी है.

    लालू-पशुपति का साथ एनडीए के लिए चुनौती

    महागठबंधन में हालांकि कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी जैसे दल शामिल हैं, लेकिन कोई भी दल दलित वोटों पर मजबूत पकड़ नहीं रखता. ऐसे में राजद और रालोजपा के बीच गठबंधन की संभावना बढ़ गई है. लालू यादव के समर्थन से पशुपति पारस को राजनीतिक लाभ हो सकता है, जबकि एनडीए के लिए यह चुनौती हो सकती है.

    CM नीतीश को भी भेजा है न्योता

    इस बीच, पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस आयोजन में आने का निमंत्रण भेजा है.  हालांकि यह देखना बाकी है कि नीतीश कुमार इस भोज में शामिल होते हैं या नहीं. चुनावी वर्ष में और एनडीए के भीतर चिराग पासवान की स्थिति के चलते यह राजनीतिक घटनाक्रम और भी दिलचस्प हो सकता है.

    Also Read: मोहन भागवत के बयान पर सियासी बवाल, तेजस्वी ने RSS प्रमुख से पूछे 5 सवाल

    Also Read: BPSC परीक्षा मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में आज फिर टल गई

    Also Read: दर्दनाक हादसे में गई दो शिक्षकों की जान

    Alliance assembly elections Bihar Bihar Politics Chirag Paswan Chura Dahi Bhoj Election Year grand alliance lalu yadav NDA Nitish kumar Pashupati Paras Political Equations Political Speculations Rabri Devi Rjd RLSP Tej Pratap Yadav एनडीए गठबंधन चिराग पासवान चुनावी वर्ष चूड़ा दही भोज तेजप्रताप यादव नीतीश कुमार पशुपति पारस बिहार बिहार राजनीति महागठबंधन राजद राजनीतिक अटकलें राबड़ी देवी रालोजपा लालू यादव विधानसभा चुनाव सियासी समीकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोहन भागवत के बयान पर सियासी बवाल, तेजस्वी ने RSS प्रमुख से पूछे 5 सवाल
    Next Article बालू के अवैध खनन पर नकेल कसेगी नीतीश सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.