Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खेलो झारखण्ड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया विधिवत शुभारंभ
    जोहार ब्रेकिंग

    खेलो झारखण्ड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उपायुक्त ने किया विधिवत शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मंगलवार को जिले के आउटडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलो झारखण्ड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम एवं अन्य के द्वारा किया गया. आयोजित खेल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया. वहीं मशाल प्रज्जवलित कर विभिन्न खिलाड़ी टीमों ने मैदान का चक्कर लगाया. इसके अलावा शपथ भी दिलाया गया. उपायुक्त ने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा खेल को खेल भावना से खेलना है, हार जीत ये सब सोचकर नहीं खेलें. आप लोग बहुत मेहनत कर के प्रखंड से जिला स्तर पर आज खेल रहे हैं, यहां से सफल होकर प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर खेलेंगे. उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड के माध्यम से वैसे बच्चे जो सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए यह एक बेहतर मौका है, आप लोग पूरे जोश और होश से खेलें ताकि जिले का नाम रौशन हो सकें. कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जामताड़ा बल्कि राज्य एवं राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे. वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 5 सितंबर को होगा. इस दौरान मुख्य रूप से एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, खो खो, वॉली बाल, क्रिकेट, चेस आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तर एवं प्रमंडल से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित अधिकारी के अलावा विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी आदि मौजूद रहे.

    अनुशासन आउटडोर स्टेडियम उपायुक्त कुमुद सहाय एथ खेल भावना खेलो झारखण्ड जामताड़ा जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभा निखार प्रमंडल स्तर मशाल प्रज्जवलन मार्च-पास्ट राज्य स्तर शपथ ग्रहण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में लगाया कैंप, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    Next Article 4 सितम्बर राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.