भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, झारखंड हॉकी की पुरुष और महिला दोनों टीमें सेमीफाइनल पहुंची

सिमडेगा: भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया है. इस गेम में झारखंड हॉकी की पुरुष और महिला दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 और महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से पराजित किया.
20 से 30 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड हॉकी के महिला और पुरुष दोनों टीमेंक्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है.पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में झारखंड हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश हॉकी टीम को 5-2 से पराजित किया. इस मैच में झारखंड हॉकी की ओर से अमर दीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िगु या ने एक-एक गोल किया.

vidh

वहीं, झारखंड हॉकी महिला टीम ने मिजोरम हॉकी टीम को 5-1 गोल से पराजित की. इसमें झारखंड महिला हॉकी टीम की
ओर से प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल के साथ साथ रजनी केरकेट्टा, संजना होरो और निशा मिंज ने एक एक गोल की. झारखंड
टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह के साथ साथ विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामनायें दी है.