Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का मिला साथ तो अब विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे केजरीवाल
    देश

    दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का मिला साथ तो अब विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे केजरीवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : विपक्षी एकता की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। यह फैसला केजरीवाल ने तब लिया जब दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का साथ मिला।

    दरअसल, कांग्रेस ने रविवार को ही एलान किया कि हम दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। जबकि आज ही आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। बैठक के बाद आप ने फैसला लिया कि हम बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे।

    केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा

    बता दें कि विपक्ष की बेंगलुरु में होने वाली बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि आप बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। जहां तक अध्यादेश का सवाल है तो हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम इसका समर्थन नहीं करने जा रहे हैं।

    विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी AAP- राघव चड्ढा

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी साझा की। राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में ये फैसला लिया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह कल सोमवार शाम को बंगलुरु जाएंगे। दरअसल, बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को बैठक का आयोजन होना है। इसमें अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता पर फैसला लिया जाएगा।

    पटना की बैठक में शामिल हुए थे ये नेता

    पटना में हुई महाबैठक में 15 दलों के 27 नेता शामिल हुए थे। इन नेताओं के नाम नीतीश कुमार (जेडीयू), ममता बनर्जी (एआईटीसी), एमके स्टालिन (डीएमके), मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), राहुल गांधी (कांग्रेस), अरविंद केजरीवाल (आप), हेमंत सोरेन (झामुमो), उद्धव ठाकरे (एसएस-यूबीटी), शरद पवार (एनसीपी), लालू प्रसाद यादव (राजद), भगवंत मान (आप), अखिलेश यादव (सपा), केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), सुप्रिया सुले (एनसीपी), मनोज झा (राजद), फिरहाद हकीम (एआईटीसी), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी), राघव चड्ढा (आप), संजय सिंह (आप), संजय राऊत (एसएस-यूबीटी), ललन सिंह (जेडीयू),संजय झा (जेडीयू), सीताराम येचुरी (सीपीआईएम), उमर अब्दुल्ला (नेकां), टीआर बालू (डीएमके), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआईएमएल)तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (एआईटीसी), डेरेक ओश्ब्रायन (एआईटीसी), आदित्य ठाकरे (एसएस-यूबीटी) और डी राजा (सीपीआई) हैं।

    Aap AAP decision joining Arvind kejriwal Congress Congress against Delhi Ordinance Delhi ordinance new delhi Opposition unity Opposition unity meeting विपक्षी एकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल पिपरवार के अशोका कोयला खदान में लगी भीषण आग से ग्रामीण परेशान
    Next Article देवघर में खुला क्रीड़ा केंद्र, बच्चों को सिखाए जाएंगे विभिन्न खेलों के गुर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.