Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केजरीवाल तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    केजरीवाल तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2020Updated:February 16, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    नयी दिल्ली। दिल्ली की सातवीं विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के नायक रहे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
    ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पार्टी के हजारों समर्थकों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल श्री केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री केजरीवाल के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम को श्री बैजल ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
    श्री केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के रिकार्ड की बराबरी की। दिवंगत दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर रहीं।
    श्री केजरीवाल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस की मदद से सरकार बनायी थी लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर मतभेद होने के बाद 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 में विधानसभा के चुनाव में 70 में 67 सीटें जीतकर रिकार्ड बनाया। इसके बाद एक बार फिर 70 में 62 सीटें जीत कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुुए।

    • आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली।
    • :- रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
    • :- AAP संयोजक केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा।
    • :- AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल रामलीला ग्राउंड पहुंच चुके हैं। मंच पर एलजी अनिल बैजल के साथ मनीष सिसोदियो भी मौजूद हैं।
    • :- केजरीवाल रामलीला मैदान के लिए निकल गए हैं। दोपहर 12.15 बजे वो सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, एलजी भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल चुके हैं।

    शपथ ग्रहण समारोह न्योता

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन आप के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के ‘छोटू मफलरमैन’ अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है। इसके अलावा दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में अज्ञात बीमारी से 6 लोगों की मौत, लोगों में दहशत
    Next Article बिहार : जाली नोट के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.