गिरिडीह में अज्ञात बीमारी से 6 लोगों की मौत, लोगों में दहशत

Joharlive Team

गिरिडीह। जिले के सरिया थाना के फकीरापहरी गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से तीन दिन में छ:ह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके में दहशत छाई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है और शनिवार से कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करना शुरू कर दिया है।

मृतकों में बासुदेव रजक (70) ,मुकेश रजक (20), अवधेश रजक (60), अरविंद सिंह (35), उर्मिला देवी (40) और महतो (70) शामिल हैं। मौत से पहले इन सभी ने सीने में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत बताई थी। गांव के पांच लोग और बीमारी हैं, जिनमें महादेव तुरी, सुरेश रजक, विजय रजक, काली दास और बाबूलाल ठाकुर शामिल हैं। इन सभी काे रांची और हजारीबाग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।लोग नाक और मुंह पर पट्टी बांधकर घर से निकलते हैं। फकीरापहरी गांव के लोग छह-छह मौत होने के बाद से बहुत भयभीत हैं। कुछ लोग इसे कोरोना वायरस से भी जोड़कर देख रहे हैं।