Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी
    देश

    करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रीम कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना अब CBI जांच के दायरे में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए CBI जांच के आदेश दिए हैं और जांच की निगरानी के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी को नियुक्त किया है।

    यह आदेश तमिलगम विद्यार्थी कळगम (TVK) पार्टी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनाया गया है। TVK ने कोर्ट से मांग की थी कि इस घटना की जांच तमिलनाडु पुलिस द्वारा गठित SIT की बजाय स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, क्योंकि पार्टी को शक है कि यह पूर्व नियोजित साजिश हो सकती है।

    मद्रास हाईकोर्ट के SIT आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी चुनौती

    इस मामले में TVK के सचिव आधव अर्जुना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने इस भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की थी, जिसे TVK ने भरोसेमंद नहीं मानते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने पार्टी की दलीलों को मानते हुए अब पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है।

    TVK नेताओं पर दर्ज हुई FIR, गंभीर धाराओं में केस

    घटना के तुरंत बाद करूर पुलिस ने TVK नेताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की थी। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और लोगों की जान खतरे में डालने जैसे आरोप शामिल हैं। जिन नेताओं पर मामला दर्ज हुआ है, उनमें TVK के करूर (उत्तर) जिला सचिव माधियाझगन, जनरल सेक्रेटरी बसी आनंद, और ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी सीटीआर निर्मल कुमार के नाम शामिल हैं।

    पुलिस का कहना है कि भगदड़ किसी खुफिया विफलता की वजह से नहीं, बल्कि भीड़ की अत्यधिक संख्या और अव्यवस्था की वजह से हुई।

    क्या हुआ था घटना के दिन?

    पुलिस के अनुसार, विजय की रैली में 10,000 लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन मौके पर करीब 25,000 लोग जमा हो गए। आयोजकों ने सुरक्षा, पानी और अन्य जरूरी इंतजाम नहीं किए। विजय की बस जब रैली स्थल पर पहुंची, तो आयोजकों ने उसे तय दूरी से पहले नहीं रोका, जबकि पुलिस ने ऐसा करने की सलाह दी थी। विजय करीब 10 मिनट तक बस से बाहर नहीं निकले, जिससे लोग बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

    क्या कहती है TVK?

    TVK का कहना है कि भगदड़ एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है और SIT जांच से सच्चाई सामने नहीं आएगी। पार्टी चाहती थी कि जांच पूर्व जज की निगरानी में हो, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब TVK को राहत मिली है।

     

    Also Read : IRCTC घोटाला : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप

     

     

    Karur Stampede Case Tamil Nadu politics TVK News TVK पार्टी Vijay Karur Rally अजय रस्तोगी करूर न्यूज करूर भगदड़ तमिलगम विद्यार्थी कळगम तमिलनाडु राजनीति भगदड़ सीबीआई जांच विजय भगदड़ मामला विजय रैली तमिलनाडु सुप्रीम कोर्ट CBI जांच सुप्रीम कोर्ट आदेश.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC घोटाला : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप
    Next Article धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.