Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नहीं रहे राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल, BJP में शोक
    ट्रेंडिंग

    नहीं रहे राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल, BJP में शोक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 7, 2025No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चौपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. आज सुबह उनकी तबियत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया. कामेश्वर चौपाल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी के साथ ही बीजेपी से MLC भी रह चुके हैं. उनके निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर है.

    कामेश्वर चौपाल के निधन पर बीजेपी ने जताया शोक

    कामेश्वर चौपाल के निधन पर बीजेपी ने शोक जताया है. बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा,राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, कामेश्वर चौपाल के निधन की खबर सामाजिक क्षति है. उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। वे मां भारती के सच्चे लाल थें. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें. बिहार भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि!

    राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां… pic.twitter.com/95eci6fjDK

    — BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 7, 2025

    कामेश्वर चौपाल का जन्म सुपौल जिले कमरैल गांव में हुआ था। नौ नवंबर 1989 को उन्‍होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखी थी। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों साधु-संतों और लाखों कारससेवक इसमें जुटे थे। उस वक्त वे विहिप के संयुक्त सचिव थे। वर्ष 2002 में विधान पार्षद बनाए गए थे।

    1989 में राम मंदिर की रखी थी पहली ईंट

    आपको बता दें कि अयोध्‍या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। जबकि राम लला के भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की गई। लेकिन राम मंदिर आंदोलन में 9 नवंबर 1989 को पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल ही थे। राम मंदिर आंदोलन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका  कामेश्‍वर चौपाल ही ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्होनें राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद 9 नवंबर 2019 को ही राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया था। वह विश्‍व हिंदू परिषद के संयुक्त सचिव थे। वर्ष 2002 में विधान पार्षद बनाए गए थे। वे साल 2014 तक विधान पार्षद रहे।

    रह चुके हैं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री

    इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। रोटी के साथ राम का नारा देने वाले कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास कार्यक्रम में पहली ईंट रखी थी। उस समय वह पूरे देश में चर्चा के केंद्र में थे। विहिप में बिहार के सह संगठन मंत्री होने के नाते कामेश्वर चौपाल भी आयोध्या में मौजूद थे।  पूर्व में तब लिए गए निर्णय के अनुसार, धर्मगुरुओं ने कामेश्वर चौपाल को शिलान्यास के लिए पहली ईंट रखने को कहा। चौपाल इसके पहले तक अनजान थे। तब चौपाल ने बताया था कि हालांकि उन्हें यह पता था कि धर्मगुरुओं ने किसी दलित से ईंट रखवाने का निर्णय लिया है, लेकिन वे स्वयं होंगे, यह उनके लिए संयोग रहा।

    पूरे देश में छा गया नाम

    शिलान्यास के बाद से ही कामेश्वर चौपाल का नाम पूरे देश में छा गया। शिलान्यास के बाद वह विधिवत भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए। कामेश्वर चौपाल की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने साल 1991 में रोसड़ा सुरक्षित लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया।

    हार गए थे चुनाव

    हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे। इसके बाद 1995 में वे बेगूसराय की बखरी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़े पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2002 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 2014 तक वे विधान परिषद के सदस्य रहे। साल 2009 में हुए चुनाव में उन्होंने रोटी के साथ राम का नारा लगाया।

    Also Read :Aaj Ka Rashifal, 7 February 2025: जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read :पाकुड़ में आयोजित हुआ मासिक अपराध गोष्ठी, SDPO ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

    Also Read :महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आ’ग, सेक्टर-18 में टेंट जलकर राख

    Also Read :तेतुलिया वन भूमि मामला : CID ने निर्माण कार्य बंद करने का दिया निर्देश

    Also Read :आज जारी होगा JAC BOARD के मैट्रिक और इंटर परीक्षा का ADMIT CARD

    Also Read :दो दिन गिरेगा तापमान, फिर बढ़ने लगेगी गर्मी

    Also Read :सवारी गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर,1 की मौ’त कई घायल

    Also Read :36 घंटे के अंदर सुलझाया केस, INDIAN आर्मी के AK-47 से मारी थी गोली

    Also Read :झारखंड के हज यात्रियों को जमा करना होगा अपना पासपोर्ट, जानें क्यों

    Also Read :महाकुंभ जा रहे लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त…

    Bjp death Delhi first brick Ganga Ram Hospital health deteriorating illness Kameshwar Chaupal MLC mourning Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra Trust Ram mandir trustee कामेश्वर चौपाल गंगाराम अस्पताल ट्रस्टी तबियत बिगड़ना दिल्ली निधन पहली ईंट बीजेपी बीमार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर शोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: डीजल टैंकर पलटने से लगी आ’ग, रांची-टाटा मार्ग बाधित
    Next Article Digital Fraud रोकने के लिए RBI ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या..

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.