Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली में CJP के छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए खाना-पानी का इंतजाम करने वाले वॉलंटियर जुनैद मलिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जुनैद ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें जबरन उठाया, कई घंटे तक एक गाड़ी में बैठाकर रखा और धमकाया. इसके बाद उन्हें दिल्ली से काफी दूर देहरादून रोड की तरफ छोड़ दिया गया.

    5-6 घंटे तक गाड़ी में रखने और धमकाने का आरोप

    जुनैद के मुताबिक, वह दिल्ली के RML अस्पताल से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाकर लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और अपने साथ ले गए. उनका आरोप है कि उन्हें करीब 5-6 घंटे तक एक वाहन में रखा गया. इस दौरान पुलिस ने उन्हें डराया-धमकाया और प्रदर्शनकारियों को खाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए मिलने वाली फंडिंग को लेकर पूछताछ की.

    जुनैद का दावा है कि पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया और उसे अनलॉक कराकर उसकी जांच की. उनका कहना है कि वह प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था लोगों से मिलने वाले सहयोग और डोनेशन के जरिए कर रहे थे. जुनैद ने आरोप लगाया कि कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें दिल्ली से दूर देहरादून रोड की तरफ एक जगह पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्हें खुद कैब लेकर वापस दिल्ली आना पड़ा.

    गाजियाबाद में पिता और मेरठ में रिश्तेदारों को हिरासत में लेने का आरोप

    जुनैद ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के दौरान गाजियाबाद में उनके घर पर पुलिस पहुंची. उनका दावा है कि पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में लिया और घर की तलाशी ली. परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने कुछ जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए.

    जुनैद का यह भी आरोप है कि पुलिस उनकी शादीशुदा बहन के मेरठ स्थित घर पहुंची और वहां से उनकी बहन के ससुर और भाई-इन-लॉ को अपने साथ ले गई. हालांकि, मेरठ पुलिस ने परिवार के लोगों को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया है. ऐसे में इस मामले में जुनैद और पुलिस के दावों में विरोधाभास है.

    सुप्रीम कोर्ट से परिवार के खिलाफ coercive action रोकने की मांग

    जुनैद ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि पुलिस को उनके और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की coercive action यानी जबरन या दबाव बनाने वाली कार्रवाई से रोका जाए. उनका कहना है कि अगर पुलिस को उनसे या उनके परिवार से पूछताछ करनी है तो पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाए.

    यह मामला उस बड़ी सुनवाई से जुड़ गया है जिसमें CJP छात्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित ज्यादती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई हैं. जुनैद की शिकायत में मुख्य सवाल यह उठाया गया है कि क्या पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को हिरासत में लेने या पूछताछ करने के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन किया था.

    जुनैद की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस की ओर से मामले को देखने की बात कही गई है, जबकि मेरठ पुलिस ने परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया है.

    Also Read : कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कॉकरोच जनता पार्टी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता
    Next Article CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.