Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सवारी गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर,1 की मौ’त कई घायल
    झारखंड

    सवारी गाड़ी ने ट्रक में मारी टक्कर,1 की मौ’त कई घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां शुक्रवार की सुबह एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. यह घटना लातेहार जिले के मनिका और पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बकोरिया गांव के पास हुई है. जिसमें वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए है. इनमें से पांच की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी का इलाज मनिका अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई. जबकि घायल असमीना बीवी, रानी खातून, सुहानी परवीन, गफ्फार हुसैन आदि की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के रहने वाले हैं.

    ट्रक

    मिली जानकारी के अनुसार मनिका प्रखंड के रेवत गांव के रहने वाले एक परिवार के लोग कव्वाली सुनने के लिए पलामू के लेस्लीगंज गए थे. कव्वाली सुनने के बाद सभी लोग यात्री वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बकोरिया पेट्रोल पंप के पास अचानक यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि यात्री गाड़ी चकनाचूर हो गई. वहीं गाड़ी पर सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

    इधर, टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और घटना की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मनिका अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर उमेश और सत्येंद्र कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया. इलाज के दौरान मजहर हुसैन की मौत हो गई.

    वहीं घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई लोगों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर है.

    Also Read :Aaj Ka Rashifal, 7 February 2025: जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read :पाकुड़ में आयोजित हुआ मासिक अपराध गोष्ठी, SDPO ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

    Asmina Bibi Bakkoria village critical condition death deceased Gaffar Hussain injured Lohardaga Manika Manika hospital Manika police station Mazhar Hussain palamu passenger vehicle Rani Khatun Rewat village roadside Satbarwa police station Suhani Parveen tragic incident treatment truck uncontrolled अनियंत्रित असमीना बीवी इलाज गफ्फार हुसैन गंभीर हालत घायल ट्रक दर्दनाक घटना पलामू बकोरिया गांव मजहर हुसैन मनिका मनिका अस्पताल मनिका थाना मृतक मौत यात्री वाहन रानी खातून रेवत गांव लातेहार सड़क किनारे सतबरवा थाना सुहानी परवीन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal,7 Feb 2025: जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article दो दिन गिरेगा तापमान, फिर बढ़ने लगेगी गर्मी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.