Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»JWACT-2023 : शाम तक पहुंच रही भारतीय टीम, कल से प्रैक्टिस चालू
    खेल-सिनेमा

    JWACT-2023 : शाम तक पहुंच रही भारतीय टीम, कल से प्रैक्टिस चालू

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी 2023 का आगाज 27 अक्टूबर को होने वाला है. इसमें शामिल होने के लिए पूरे एशिया से टीम रांची पहुंचने लगी हैं. आज 22 अक्टूबर सुबह जापान की टीम रांची पहुंची. वहीं, देर शाम तक भारत की टीम भी रांची पहुंच जाएगी. सोमवार को मलेशिया की टीम भी पहुंचेगी. इसके बाद सोमवार से खिलाड़ी ग्राउंड में प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. इस संबंध में झारखंड हॉकी महासचिव विजयशंकर सिंह ने बताया की 25 अक्टूबर तक सभी टीम पहुंच जाएंगी.

    ग्राउंड के बाहर एलईडी स्क्रीन

    मैच देखने के लिए कोई टिकट नहीं है. खेल प्रेमियों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर सीट मिलेगी. इसके बाद आने वाले लोगों को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे लोगों के लिए एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम के बाहर भी मैच देखने के इंतजाम किए जाएंगे. बाहर में मैच का प्रसारण एलइडी स्क्रीन पर होगा. वहीं, वीआईपी पास की भी व्यवस्था की गई है.

    इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चे मिशन चंद्रयान-3 महाक्विज में लेंगे हिस्सा, केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

    27-5 नवंबर तक होंगे मैच

    10 दिनों तक चलने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है. जहां एक दिन में तीन मैच होंगे. मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे. मैच को लेकर हॉकी प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. बता दें कि झारखंड में पहली बार इंटरनेशनल हॉकी ट्राफी हो रही है.

    ब्लू टर्फ पर होगा मैच

    सचिव विजयशंकर सिंह ने बताया कि स्टेडियम का टर्फ काफी पुराना हो चुका था. उसे बदल दिया गया है. पहली बार ब्लू टर्फ पर मैच होंगे. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल रेडिशन ब्लू, पार्क प्राइम और बीएनआर चाणक्या में इंतजाम किए गए हैं.

    इसे भी पढ़ें : आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों पर बरसाये फूल

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि पहली बार इंटरनेशनल लेवल का आयोजन किया जा रहा है. सभी टीमों के रहने के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक प्लेयर्स की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

    यह है शेड्यूल

    27 अक्टूबर

    -जापान बनाम मलेशिया, शाम 4:00 बजे

    -चीन बनाम कोरिया शाम 6:15

    -भारत बनाम थाईलैंड 8:30 बजे

    28 अक्टूबर

    -जापान बनाम कोरिया शाम 6:00 बजे

    -थाईलैंड बनाम चीन 6:15 बजे

    -भारत बनाम मलेशिया 8.30 बजे

    30 अक्टूबर

    -कोरिया बनाम मलेशिया शाम 4:00 बजे

    -थाईलैंड बनाम जापान शाम 6:15

    -चीन बनाम भारत रात 8:30 बजे

    31 अक्टूबर

    -कोरिया बनाम थाईलैंड शाम 4:00 बजे

    -मलेशिया बनाम चीन शाम 6:15

    -जापान बनाम भारत रात 8:30 बजे

    2 नवंबर

    -मलेशिया बनाम थाईलैंड शाम 4:00 बजे

    -चीन बनाम जापान शाम 6:15 बजे

    -भारत बनाम कोरिया राशन 8:30 बजे

    4 नवंबर

    -5वें व 6ठे स्थान के लिए शाम 3:30 बजे मुकाबला

    -पहला सेमीफाइनल शाम 6:00 बजे, दूसरा सेमीफाइनल रात के 8:30 बजे

    #Jharkhand News 22 अक्टूबर को जापान टीम रांची पहुंची 27 अक्टूबर Indian team will reach Ranchi by late evening Japan team reached Ranchi on October 22 Jharkhand Hockey General Secretary Vijayshankar Singh Jharkhand Women's Asian Hockey Champions Trophy 2023 Johar Live Malaysia team on Monday October 27 ranchi ranchi news जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी 2023 झारखंड हॉकी महासचिव विजयशंकर सिंह देर शाम तक भारत की टीम रांची पहुंचेगी रांची रांची न्यूज सोमवार को मलेशिया की टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूली बच्चे मिशन चंद्रयान-3 महाक्विज में लेंगे हिस्सा, केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र
    Next Article आंखें ईश्वर के अनमोल उपहारों में से एक हैं, हमें इनकी देखभाल करनी चाहिए : राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.