Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने ली शपथ
    देश

    कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने ली शपथ

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यशवंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Allahabad : नोट बरामदगी के मामले के बाद चर्चा में आए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली. हालांकि उन्हें तब तक कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा जाएगा जब तक उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती है. शपथ ग्रहण के बाद, न्यायमूर्ति वर्मा का नाम हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में शामिल कर लिया गया है, जिसमें उनका नाम नौवें स्थान पर है. शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के चेंबर में आयोजित किया गया था.

    यहां याद दिला दें कि पिछले महीने होली के दौरान न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास के बाहरी हिस्से में आग लग गई थी, और इसी दौरान अग्निशमन दल ने नोट बरामदगी का खुलासा किया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद न्यायमूर्ति वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे एक साजिश करार दिया था. जांच के बाद 22 मार्च को मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने इस मामले में आंतरिक जांच शुरू की, और इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों के पैनल द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है. इस बीच कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति वर्मा को उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद में भेजने की सिफारिश की थी.

    वहीं शपथ ग्रहण के खिलाफ लखनऊ बेंच में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी. जिसमें कहा गया था कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक न्यायमूर्ति वर्मा को शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए. याचिका की सुनवाई अभी तक सूचीबद्ध नहीं की गई है. अधिवक्ता अशोक पांडेय के माध्यम से दाखिल की गई याचिका में यह दलील दी गई है कि जब सीजेआई ने स्वयं यह कहा है कि न्यायमूर्ति वर्मा को जांच पूरी होने तक कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा जाएगा, तो उन्हें शपथ कैसे दिलाई जा सकती है. इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा 28 मार्च को जारी नोटिफिकेशन भी चुनौती दी गई है, जिसमें न्यायमूर्ति वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई थी. यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में है और अब तक की स्थिति में न्यायमूर्ति वर्मा को किसी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं सौंपा गया है, जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती.

    Also Read : रामनवमी पर्व को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने जारी किया अपील पत्र

    Allahabad High Court Chief Justice investigation Judge Judicial Work Justice Justice Yashwant Verma Oath Ceremony Oath Taking Official Website Seniority List आधिकारिक वेबसाइट इलाहाबाद हाईकोर्ट जांच न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा न्यायाधीश न्यायिक कार्य मुख्य न्यायाधीश वरिष्ठता सूची शपथ ग्रहण शपथ ग्रहण समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीएसएल को करोड़ों का नुकसान, संभलने में लगेगा टाइम
    Next Article नक्सलियों को अमित शाह की नसीहत, हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.