Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की नयी तारीख की घोषणा कर दी है. अब यह परीक्षा 21 जनवरी और 28 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्राइब की सुविधा प्रदान की जायेगी. इस संबंध में JSSC ने मंगलवार को देर शाम सूचना जारी कर दी है.
पूर्व में यह परीक्षा 16 व 17 दिसंबर को होने वाली थी
बता दें कि पूर्व में यह परीक्षा 16 व 17 दिसंबर को होने वाली थी. लेकिन 11 दिसंबर को ये सूचना दी गयी कि 16 व 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 स्थगित कर दी गयी है. इससे छात्रों में काफी निराशा हो गयी थी. परीक्षा के ठीक पहले जेएसएससी ने ये सूचना जारी की थी.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
पद और वैकेंसी-
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863
कनीय सचिवालय सहायक- 335
श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी- 182
प्लानिंग असिस्टेंट – 05
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252
अंचल निरीक्षक- 185
बैकलॉग पद
कनीय सचिवालय सहायक 08
सीजीएल परीक्षा-
परीक्षा एक चरण में होगी. यह तीन चरणों में ली जाएगी. प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी. ओएमआर शीट पर मुख्य परीक्षा होगी. इसमें वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. हर प्रश्न के सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा.
-पेपर-1, भाषा ज्ञान – कुल प्रश्न – 120 परीक्षा अवधि – 2 घंटा
– हिन्दी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न
-अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न
-पेपर-2 चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, कुल प्रश्न 100, 2 घंटे.
पेपर-3 सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न 150, परीक्षा अवधि 2 घंटा. इसमें कम से कम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors