Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल ने की टिप्पणी, आने वाले चुनाव में जेएमएम का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा
    झारखंड

    बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल ने की टिप्पणी, आने वाले चुनाव में जेएमएम का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेएमएम पर जमकर निशाना साधा. कड़ी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत की है. जेएमएम ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए है. चुनाव आयोग को उन्होंने पत्र लिखा है. उन्होंने बीजेपी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है. जबकि जेएमएम और तुष्टिकरण एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द हो गए है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इन लोगों ने 100 से ज्यादा स्कूलों को उर्दू विद्यालय बना दिया. विधानसभा में तो मांग भी नहीं थी फिर भी नमाज स्थल बना दिया. आने वाले चुनावों में इस दल का ही अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. जनता का संदेश आ रहा है कि अगले चुनाव में ये लोग कहीं दिखाई नहीं देंगे.

    सुप्रीम कोर्ट से मुंह की खानी पड़ी

    इससे पहले उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला. साहेबगंज नींबू पहाड़ मामले में हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. आरोप था कि हजारों करोड़ के नींबू पहाड़ पर खनन कर दूसरे राज्यों में पत्थर बेच दिया गया. राज्य सरकार को हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराना चाहिए था. लेकिन ये लोग हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए. वहां उनको मुंह की खानी पड़ी. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रतिनिधि से पूछा कि आप इतने नर्वस क्यों है. अगर मामले की सीबीआई जांच हो जाएगी तो सच सामने आएगा. आप इतना विरोध क्यों कर रहे है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इस मामले की सीबीआई जांच चलती रहेगी.

    हाईकोर्ट ने भी किया खारिज

    झारखंड का एक मामला था. ये हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन लेकर गए थे. अपनी अरेस्टिंग को भी चैलेंज किया था. हाईकोर्ट का आबजर्वेशन था वह था कि एक हारते हुए मुवक्किल की तरह अंतिम एफर्ट में जो पिटिशनर है हेमंत सोरेन जो राजनैतिक बदले की बात कह रहे है, जिसे हम खारिज करते है. हाइकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. सदर थाने में जमीन घोटाला को लेकर एक मामला दर्ज हुआ था. एफआईआर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि किस तरह से हेमंत सोरेन की सरकार में रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई. एफआईआर में धारा को बदलने का प्रयास किया गया. यह मामला कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किया था. 120 बी वहीं लगता है जहां षडयंत्र की आशंका हो. हेमंत सोरेन भी इसकी जद में आने वाले थे. हाईकोर्ट ने कहा कि सदर थाने में दर्ज मामले में दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई उस समय सीएम हेमंत सोरेन थे. इसलिए इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. हमलोगों ने सुना था कि हेमंत सोरेन के आवास से 36 लाख रुपए कैश मिले थे. जेएमएम के प्रवक्ता ने कहा कि ये पैसे ईडी ने प्लांट कराए. बाद में हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट में याचिका में बताया कि ये पैसे पार्टी से अपने माता-पिता के इलाज कराने को लिया था. हाईकोर्ट ने कहा कि इस बात का समर्थन नहीं किया जा सकता. वहीं ईडी की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने कहा कि जो साक्ष्य जुटाए गए है वह आगे की जांच के लिए काफी है. जमीन घोटाला मामले में अभी फैसला आना बाकी है. दस्तावेजों के आधापर हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को प्रथम द्रष्टया दोषी माना है.

    चुनाव जेएमएम टिप्पणी प्रतुल शाहदेव बीजेपी प्रवक्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNDA की बैठक, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने झारखंड की सभी सीटों पर जीत का किया दावा
    Next Article 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, पहले दिखाते थे सैंपल, फिर लूटते थे ग्राहकों को

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.