Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JSLPS स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देगा एक्सपोजर, महासम्मेलन की तैयारी पूरी
    झारखंड

    JSLPS स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देगा एक्सपोजर, महासम्मेलन की तैयारी पूरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में 12 फरवरी को मोरहाबादी, रांची में JSLPS द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का एक्सपोजर व क्षमता संवर्द्धन शिविर-सह-महासम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने क्रमवार समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी (ISIS) द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक्सपोजर क्षमता संवर्धन तथा समूह की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के उद्‌देश्य से शिविर सह महासम्मेलन को लेकर सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

    24 जिलों से महिला समूह की दीदियों भाग लेंगी

    उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी 24 जिलों से महिला समूह की दीदियों भाग लेंगी. जिसमें प्रतिभागियों की संभावित संख्या 30 हजार से 35 हजार होगी. रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट भी होगा, जिसे उसी समय हो रहें कार्यक्रम को दिखाया जाएगा. इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा सम्बंधित अधिकारी को लाईव टेलीकास्ट कराना सुनिश्चित कराने को कहा गया.

    कार्यक्रम का उ‌द्देश्य

    इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य सखी मंडल की महिला सदस्यों को सामाजिक, आर्थिक, आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना, विभिन्न आजीविका माध्यमों का एक्सपोजर देना, महिलाओं का क्षमता वर्धन और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. यह कार्यक्रन इन महिलाओं के लिए अपनी सफलता की कहानियों, Best Practices, चुनौतियों और नवीन समाधानों को साझा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी, साथ ही अपने सहयोगियों एवं सहकर्मियों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम में NRLM के अंतर्गत योग्य समूहों को Revolving Fund (RF), सामुदायिक निवेश कोष (CIF), Bank Linkage की राशि वितरित की जायेगी. उत्पाद की प्रदर्शनी व बिक्री का स्टॉल लगाया जायेगा. इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी व बिक्री के लिए सम्मेलन स्थल पर स्टॉल लगाया जायेगा. बता दें कि सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिन सखी मंडलों, ग्राम संगठनों, संकुल संगठनों एवं जिन दीदियों को सम्मानित किया जाना है. वहीं जिन दीदियों के द्वारा Best Practices को साझा किया जाना है. उसकी सूची और जिन समूहों-संगठनों को Revolving Fund (RF), सामुदायिक निदेश कोष (CIF), Bank Linkage की राशि दी जानी है.

    अधिकारियों/पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

    बैठक में उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारियों/पदाधिकारियों को कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है.  इसके सफलतापूर्वक सम्पादित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. यह गौरव कि बात है, कि ऐसे कार्यक्रम रांची में सम्पन्न कराया जा रहा है. इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी, मिनट टू मिनट कार्यक्रम का रिहर्सल, सिटिंग अरेजमेंट, खाने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, बिजली कि व्यवस्था, शौचालय कि व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, माननीयों के स्वागत की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, फायर सेफ्टी व्यवस्था, बैकड्राप, स्टेज कि साज-सज्जा, कार्यक्रम का संचालन, पुरे कार्यक्रम का रिहर्सल, मिडिया मंच, सुरक्षा व्यवस्था, इंटरनेट की व्यवस्था, प्रिंटर कि व्यवस्था, फोटो कॉपी मशीन, क्रॉउड कंट्रोल के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कराए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो. उपायुक्त रांची ने बैठक के अंत में सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा कि पूरी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि यह कार्यक्रम एक मिशाल बने.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, यातायात, शहर, रांची, राजकुमार मेहता, अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची, उत्कर्ष कुमार, आईपीएस अधिकारी, याक़ूब, परियोजना निदेशक, ITDA, रांची, प्रदीप भगत, निदेशक, DRDA रांची, राम वृक्ष महतो, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अपर नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची. जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची, प्रदीप भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची, जिला नजारत उप समाहर्ता, रांची, सुदेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, रामशंकर सिंह,  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, मती सुरभि सिंह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची,  रविशंकर मिश्रा जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, रांची, डॉ प्रभात शंकर, जिला खेल पदाधिकारी, रांची,शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS, रांची, प्रवीण कुमार एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द, जिला जज की नियुक्ति का आदेश जारी

    JSLPS आज की खबर उपायुक्त उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एक्सपोजर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज शिविर-सह-महासम्मेलन सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वयं सहायता समूहों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉस्टल में लगी भीषण आग, विद्यार्थियों के सामान सहित 120 बेड जलकर खाक
    Next Article मलयेशिया के केलंतन में कोर्ट ने 16 शरिया कानूनों को किया रद्द

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.