Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हॉस्टल में लगी भीषण आग, विद्यार्थियों के सामान सहित 120 बेड जलकर खाक
    झारखंड

    हॉस्टल में लगी भीषण आग, विद्यार्थियों के सामान सहित 120 बेड जलकर खाक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिले के एक हॉस्टल में भीषण आग लग गई, जिसमें वहां रखे 120 बेड व विद्यार्थियों का सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    मामला जिले के रांगा थाना क्षेत्र स्थित सीतापहाड़ स्थित संत जोसेफ हॉस्टल का है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह सभी विद्यार्थी प्रार्थना के लिए हॉस्टल के पीछे चर्च में गए हुए थे. इसी दौरान हॉस्टल में आग लग गई. आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अलसुबह बच्चे मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई कर रहे थे. उसके बाद सुबह की प्रार्थना में चले गए और मोमबत्ती बुझाना भूल गए, जिससे होस्टल में आग लगी.

    आग इतनी तेजी से फैली कि बेड, खिड़की, विद्यार्थियों की कॉपी-किताब व अन्य सामान जल गए. आग इतनी भीषण थी कि हॉल के ऊपरी हिस्से का प्लास्टर तक झड़ कर नीचे गिरने लगा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    hostel jharkhand johar live news massive fire Sahibganj saint joseph hostel sitapahar जोहार लाइव न्यूज़ झरकहंद भीषण आग संत जोसेफ हॉस्टल साहिबगंज सीतापहाड़ हॉस्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द, जिला जज की नियुक्ति का आदेश जारी
    Next Article JSLPS स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देगा एक्सपोजर, महासम्मेलन की तैयारी पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.