Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»JSCA अंतर जिला अंडर- 14 क्रिकेट :  धनबाद ने रांची को दो विकेट से हराया
    खेल-सिनेमा

    JSCA अंतर जिला अंडर- 14 क्रिकेट :  धनबाद ने रांची को दो विकेट से हराया

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : धनबाद ने जेएसससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में रांची को दो विकेट से हरा दिया. सोमवार को सुपर लीग के इस मैच में मिली जीत से मेजबान टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है. वहीं रांची इस होड़ से बाहर हो चुकी है. हालांकि मंगलवार को रांची अपना अंतिम मैच गिरिडीह से खेलेगी.

    रांची ने 40 ओवरों में 165 रन बनाए

    टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में धनबाद ने टास जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. रांची ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 165 रन बनाए. इसमें अदनान अली ने अविजित रहते हुए सर्वाधिक 34 रन बनाए. वहीं हर्ष स्वासी ने 31, प्रिंस राज ने 29, कप्तान अभिषेक कुमार ने 26 और आशुतोष कुमार ने 13 रन बनाए. धनबाद के दिव्यांशु कुमार ने 21 पर चार विकेट लिए. वहीं प्रिंस पासवान, युवराज कुमार, सत्यब्रत घोष और रौनक यादव ने एक-एक विकेट लिए.

    vidh

    आनंद राज व दिव्यांशु कुमार ने धनबाद को जीत दिला दी

    उधर सौविक भट्टाचार्य (26) और अनित किशोर (27) ने धनबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई और 14.1 ओवर में 88 रन जोड़ दिए. हालांकि इसके बाद धनबाद के मध्यक्रम विफल रहा और छह विकेट 115 रन पर गंवा टीम संकट में आ गयी. बाद में आनंद राज ने दिव्यांशु कुमार के साथ मिलकर सातवें मिनट के लिए 34 रन जोड़ स्थिति नियंत्रित किया और तीन गेंद बाकी रहते आठ विकेट पर 167 रन बना मैच धनबाद की झोली में डाल दिया. आनंद राज 29 रन बनाकर नाबाद रहे तो दिव्यांशु ने 12 महत्वपूर्ण रन बनाए। गणेश गुप्ता ने भी 11 रन जोड़े. रांची के शिवम राज ने 15 पर तीन, मोहित तिर्की ने 18 पर दो और कृष कुमार ने 19 पर दो विकेट लिए.

    धनबाद के दिव्यांशु कुमार को मिला पुरस्कार

    प्लेयर आफ द मैच चुने गए धनबाद के दिव्यांशु कुमार को डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार व अन्य उपस्थित थे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर SC ने ED को जारी किया नोटिस
    Next Article तीन दिवसीय 32 वीं जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता 27 से, तैयार है झारखंड

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.