Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (मेंस) का रिजल्ट घाेषित, 802 सफल
    झारखंड

    JPSC 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (मेंस) का रिजल्ट घाेषित, 802 सफल

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: JPSC ने 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (मेंस) का रिजल्ट शनिवार शाम घाेषित कर दिया। इसमें कुल 802 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जेपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया है। अब 9 से 16 मई तक इंटरव्यू हाेगा। इसके बाद विभिन्न संवर्गाें के 252 पदाें के लिए अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा। झारखंड गठन के बाद ऐसा पहली बार है जब प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के रिकाॅर्ड आठ महीने बाद ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। आमतौर पर अब तक इसमें करीब दो साल का समय लग जाता था। इस बार 19 सितंबर 2021 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी।

    इसके बाद मुख्य परीक्षा 11 से 13 मार्च तक रांची के 11 केंद्रों पर ली गई थी। इसके 47 दिन बाद ही मुख्य परीक्षा के नतीजे आ गए। गौरतलब है कि यह परीक्षा चार वर्षों 2019 से 2020 तक के लिए एक साथ ली गई थी। दरअसल जेपीएससी अक्सर विवादों में घिरा रहता है। इस बार जल्दी परिणाम देकर अपनी छवि बेहतर बनाने की कोशिश की है।

    कॉल लेटर नहीं आएगा, खुद डाउनलोड करना होगा

    1.उम्मीदवारों को डाक से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उन्हें दो मई से आयोग की वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा। रोल नंबर और जन्म तिथि उनका पासवर्ड होगा। इसमें परेशानी आने पर वे आयोग के पूछताछ काउंटर से अपना ई-कॉल लेटर निकलवा सकेंगे।

    2. इंटरव्यू में शामिल होने के लिए जेपीएससी अब सफल अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच करेगा। इसके लिए 8 से 15 मई की तिथि निर्धारित की गई है।

    3.इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को साक्षात्कतार पत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र, आधार, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की मूल कॉपी लानी होगी।

    252 पदों पर होनी है नियुक्ति
    उप समाहर्ता 44, डीएसपी 40, जिला समादेष्टा 16, जेल अधीक्षक 2, सहायक नगर आयुक्त 65, शिक्षा सेवा 41, अवर निबंधक राजस्व 10, स. निबंधक कृषि 6, स. निदेशक सामाजिक सुरक्षा 2, नियोजन अधिकारी 9, प्रोबेशन अधिकारी 17

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलकर्मी की संदिग्ध स्तिथि में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article देवघर: भीड़ ने की नाबालिग के साथ क्रूरता, मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चे को घंटो पोल से बांधा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.