Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर… जानें
    स्वास्थ्य

    वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर… जानें

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वजन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते। यही वजह है कि कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं और दोपहर-रात का खाना भी जल्दी और भारी खा लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रात में भारी खाना सेहत के लिए हानिकारक है और पेट की चर्बी बढ़ाने में मदद करता है। इससे वजन बढ़ता है और कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

    कई लोग वजन घटाने के लिए महंगे जिम जॉइन करते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन नहीं घटता। इसका कारण है कि वे अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं करते। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना के खाने में छोटे बदलाव करके वजन कम किया जा सकता है और इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है।

    ज्वार की रोटी

    ज्वार को फिटनेस और ऊर्जा का पावरहाउस माना जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। ज्वार में फाइबर भी अधिक होता है, जिससे पेट जल्दी भरा महसूस होता है और भूख कम लगती है। यह पाचन के लिए भी अच्छा है और पेट फूलने जैसी समस्याओं से बचाता है। वजन कम करना और शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो ज्वार की रोटी एक अच्छा विकल्प है।

    रागी की रोटी

    रागी भी वजन कम करने में मदद करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा दूध से कई गुना ज्यादा होती है। रागी में फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर आप पतले होने के साथ-साथ अपनी हड्डियां भी मजबूत रखना चाहते हैं तो रागी की रोटी आपके लिए सही है।

    कौन सी रोटी चुनें?

    न्यूट्रिशनिस्ट रुचिता बत्रा के अनुसार, ज्वार और रागी दोनों ही पौष्टिक हैं। लेकिन यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है:

    • वजन कम करना और मांसपेशियां बनाना चाहते हैं – ज्वार की रोटी
    • वजन कम करना और हड्डियां मजबूत करना चाहते हैं – रागी की रोटी

    गेहूं की रोटी से ब्रेक लेकर इन दो सुपरफूड रोटियों को अपनाना फायदेमंद है। कुछ ही हफ्तों में आप अंतर महसूस करेंगे।

    Disclaimer : यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के लिए है। किसी भी बदलाव को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    Also Read : मेक्सिको के स्टोर में लगी भीषण आ’ग, 23 की मौ’त

    Jowar or Ragi roti which is better for weight loss... know वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद
    Next Article केन विलियमसन ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास , वनडे और टेस्ट पर रहेगा फोकस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.