Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद
    झारखंड

    ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ट्यूनीशिया में लंबे समय से फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की घर वापसी की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। झारखंड सरकार की सक्रिय पहल के बाद एल एंड टी कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। कंपनी ने अपने अधीन काम करने वाली दिल्ली की निजी फर्म प्रेम कंस्ट्रक्शन के मालिक को कड़ी फटकार लगाई और मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान भी पूरा कर दिया।

    कंपनी की जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर 4 नवंबर को ट्यूनीशिया से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। मुंबई पहुंचने के बाद वे सीधे अपने गृह राज्य झारखंड लौटेंगे।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-02-at-11.51.46-2.mp4

     

    यह मामला तब सामने आया जब मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति साझा की। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें धोखे से विदेश भेजा गया और वहां बिना तय वेतन तथा पर्याप्त भोजन के 12-12 घंटे काम कराया जा रहा था। मजदूरों ने झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि देश से रवाना होने से पहले उन्हें तय मजदूरी और अनुबंध का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ट्यूनीशिया पहुंचते ही सबकुछ बदल गया।

    इसके बाद झारखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और मजदूरों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

    एल एंड टी और झारखंड सरकार की मदद से मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ हुआ। बीती रात मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर एल एंड टी कंपनी से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जानकारी की कमी के कारण उन्होंने पहले वीडियो में कंपनी का नाम लिया था, जबकि कंपनी का सीधे उनके वेतन से संबंध नहीं था। मजदूरों ने कहा कि कंपनी ने तत्परता से मदद की और उनकी वापसी सुनिश्चित की।

    एल एंड टी की त्वरित कार्रवाई और झारखंड सरकार की पहल से अब सभी 48 मजदूर अपने परिवारों से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कंपनी और सरकार का आभार जताया और कहा कि अब वे लंबे संघर्ष के बाद अपने घर लौट सकेंगे। मजदूरों की सुरक्षित वापसी से उनके परिवारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

     

    48 मजदूर अंतरराष्ट्रीय वापसी एल एंड टी एल एंड टी कार्रवाई झारखंड न्यूज झारखंड मजदूर झारखंड सरकार ट्यूनीशिया फंसे मजदूर ट्यूनीशिया से भारत प्रेम कंस्ट्रक्शन मजदूर बकाया वेतन मजदूर वापसी मजदूरों की मदद मजदूरों की राहत मुंबई हवाई अड्डा विदेश मंत्रालय विदेश रोजगार श्रमिक सुरक्षा सुरक्षित वापसी सोशल मीडिया वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेक्सिको के स्टोर में लगी भीषण आ’ग, 23 की मौ’त
    Next Article वजन कम करने के लिए ज्वार और रागी की रोटी में कौन बेहतर… जानें

    Related Posts

    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.