Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो विधायक सीता सोरेन ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्या है मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो विधायक सीता सोरेन ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुमका जिले में सड़कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए विधायक सीता सोरेन ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वो जनता के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगी।

    सीता सोरेन ने रविवार को ट्वीट कर मांग करते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों पर अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो जनप्रतिनिधि होने के नाते वे जनता के साथ सड़क पर उतर कर श्रमदान करने को विवश होंगी। इस तरह दुमका जिले की सभी प्रमुख पथों के मरम्मति ठीक का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। विपक्ष के साथ-साथ अब सत्तारूढ़ झामुमो विधायक सीता सोरेन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।

    विधायक ने अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त राजेश्वरी बी से अविलंब दुमका-रामगढ़ सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर जनता के साथ सड़क पर उतरने की धमकी दी है। हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में विधायक और सांसद निधि पर रोक है। इसलिए वे सड़क मरम्मत कार्य कराने में लाचार हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन अगर दुमका -रामगढ़ सड़क मरम्मत कार्य नहीं करता है तो उनके पास एक ही विकल्प बच जाता है कि वह खुद जनता के साथ सड़क पर उतरें।

    एमएलए सीता सोरेन कहती हैं कि जनप्रतिनिधि होने के नाते पहला दायित्व बनता है कि वह जनता के साथ खड़े रहे। बता दें कि बीते मंगलवार को दुमका-देवघर मार्ग पर जामा में कार पर ट्रक पलट जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से जिले के लोगों में काफी आक्रोश है और बीजेपी ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद एनएच के अधिकारियों ने सड़क पर बने गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है।

    jharkhand Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों को मिलेगी स्टार रेटिंग, सुधरेगी व्यवस्था
    Next Article झारखंड : लॉकडाउन में पिंक ऑटो चलाने वाली शिखा का हाल बेहाल, कर्ज लेकर हो रहा गुजारा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025
    झारखंड

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    September 18, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    September 18, 2025

    रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो

    September 18, 2025

    बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, आज PEC की अहम बैठक

    September 18, 2025

    अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.