Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो की सरकार राज्य हित में नहीं, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता : सीता सोरेन
    झारखंड

    झामुमो की सरकार राज्य हित में नहीं, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता : सीता सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : लोकसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रही सीता सोरेन एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आने लगी है. रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबीता झा के नेतृत्व में सीता सोरेन और उनकी बेटी जयश्री सोरेन ने विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सदर प्रखंड के धोबना, चलना, हरचंडीह गांव में पहुंचकर वर्तमान झारखंड सरकार का पोल खोलने का काम किया. वह गांव के लोगों से मुलाकात की और लोगों का हाल-चाल जाना. मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन जेल से छूटने के बाद फिर से झारखंड में लूट, खसोट मचाने की तैयारी कर रहे हैं. अगर हेमंत सोरेन को रोका नहीं गया तो एक दिन पता चलेगा कि पूरा झारखंड ही बिक गया है.

    आगे कहा कि जब तक दुर्गा सोरेन थे तब तक झामुमो सिद्धांतों की पार्टी थी लेकिन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा दलाल और बिचोलिया का पार्टी बनकर रह गया है. आए दिन हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री और विधायकों की खबर हम लोगों को मिलता रहता है. किस मंत्री ने कितना घोटाला किया इसकी खबर हम अखबार में पढ़ते हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि झामुमो सरकार पूरी तरह लूट, खसोट में संलिप्त है. जेएमएम सरकार से किसी का भला नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि मैं खुद 14 साल जेएमएम के साथ रही लेकिन अब मैं भाजपा के साथ हूं क्योंकि मैं जान चुकी हूं कि अगर झारखंड को बचाना है तो मोदी के साथ मिलकर हमें हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ लड़ना होगा.

    उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार होगी. झारखंड की जनता जेएमएम परिवार की वंशवाद की राजनीति को जान चुकी है. इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता देगी. जो सोरेन परिवार अपनी बहू का नहीं हुआ वह झारखंड की जनता का क्या होगा. जब से जेएमएम की सरकार बनी है तब से लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटना काफी बढ़ गई है. सबसे बड़ी बात है कि इस सरकार में पदाधिकारी बेलगाम है. झारखंड की जनता का कुछ भी काम नहीं हो रहा है. मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने कहा कि सीता सोरेन के भाजपा में आने से आज भाजपा काफी मजबूत हुई है. हम लोग सीता सोरेन के मार्गदर्शन पर चलने का काम करेंगे और झारखंड को और भी मजबूत करने का काम करेंगे.

    उन्होंने कहा कि आपकी बार हेमंत सोरेन को जितना दम लगाना है लगा ले इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है. आपका साथ और विश्वास के साथ ही हम झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं. बबीता ने कहा कि आज हमने जो जनसंपर्क अभियान चलाया इस अभियान को रोकने में झामुमो ने कोई कसर नहीं छोड़ा फिर भी हम लोग आपके बीच हैं. आपकी उपस्थिति ही बता रही है कि झारखंड से हेमंत सोरेन का सुपड़ा साफ होने वाला है. मौके पर रमणी मरांडी, मोहनलाल,  शिवानी मिश्रा, श्रीकांत हेंब्रम, सिकंदर टुडू, नजीर सोरेन, उषा सोरेन, प्रमिला मिश्रा, बबीता हेंब्रम, कामिनी मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

    झामुमो प्राथमिकता राज्य सरकार सीता सोरेन हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरथ यात्रा पर जयंती समारोह का आयोजन, याद किए गए पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णू भैया
    Next Article भगवान जगन्नाथ का सीएम हेमंत सोरेन ने खींचा रथ, राज्य की खुशहाली मांगी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.