Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JMM केंद्रीय कार्यसमिति का ऐलान, 246 सदस्यों के नाम की सूची जारी
    झारखंड

    JMM केंद्रीय कार्यसमिति का ऐलान, 246 सदस्यों के नाम की सूची जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः  रांची के हरमू में हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 12 वें महाधिवेशन में प्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों का चयन किया था. जेएमएम ने केंद्रीय समिति सदस्यों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में 246 सदस्यों के नाम हैं, जिसे आज झामुमो के केंद्रीय कार्यालय की ओर से सार्वजनिक किया गया.

    JMM केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार शिबू सोरेन, उनकी पत्नी रूपी सोरेन, बेटे सीएम हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन, बड़ी बहू सीता सोरेन तथा बेटी अंजनी सोरेन मार्डी भी झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य चुनी गईं हैं. केंद्रीय समिति में सोरेन परिवार के सदस्यों के अलावा स्टीफन मरांडी, मिथिलेश ठाकुर, बरहेट से विधायक प्रतिनिधि विवादास्पद पंकज मिश्रा, जगनाथ महतो, हफीजुल हसन, स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो, महुआ माजी, मथुरा महतो, नलिन सोरेन सहित कई नाम शामिल हैं. इधर कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करने वाले लोबिन हेम्ब्रम केंद्रीय कार्य समिति में जगह नहीं बना पाए हैं. उन्हें केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया.

    केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार केद्रीय कार्य समिति में दुमका से शिबू सोरेन, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, सीता सोरेन सहित कुल 14 नेताओं को शामिल किया गया है. वहीं रांची से इस सूची में विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्या, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज पांडेय, महुआ माजी सहित कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है.

    इसी तरह देवघर से कुल 08 सदस्यों को बतौर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शामिल किया गया है. इसमें पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन आदि शामिल हैं. वहीं पलामू से संजीव तिवारी, सुनील तिवारी सहित कुल 05 लोग केंद्रीय कार्य समित सदस्य बनाए गए हैं. इस सूची में गढ़वा से मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कुल 13, सरायकेला खरसावां से मंत्री चंपई सोरेन सहित 14, धनबाद से पूर्व मंत्री मथुरा महतो सहित 09, जामताड़ा से स्पीकर रवींद्रनाथ महतो सहित 08, खूंटी से सुशील पाहन सहित 08, पाकुड़ से स्टीफन मरांडी सहित 13, रामगढ़ से फागु बेसरा सहित 08, लातेहार से पूर्व मंत्री और विधायक बैद्यनाथ राम सहित 08, पश्चिमी सिंहभूम से दीपक बिरूआ, जोबा मांझी सहित 12, साहिबगंज से सांसद विजय हांसदा ,पंकज मिश्रा सहित 12.

    गुमला से विधायक चमरा लिंडा सहित 06, हजारीबाग से रामप्रकाश भाई पटेल सहित 09, सिमडेगा से बसंत कुमार लौंगा सहित 07, गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, निजामुद्दीन अंसारी, बबली मराण्डी सहित कुल 14, बोकारो से रूपी सोरेन, मंत्री जगरनाथ महतो सहित 09, पूर्वी सिंहभूम से रामदास सोरेन, समीर मोहन्ती, संजीव सरदार सहित कुल 16, कोडरमा से गंगा प्रसाद यादव, गोपाल यादव सहित कुल 04, चतरा से बबलू केसरी, वंदना देवी सहित कुल 04, लोहरदगा से उदय भगत सहित कुल 04 लोगों को शामिल किया गया है. झारखंड के अलावा दूसरे तीन राज्यों के प्रतिनिधियों को भी केंद्रीय कार्यसमिति में जगह दी गई है. इसमें ओडिशा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्री अंजनी सोरेन मार्डी सहित कुल 06, बिहार से पटवारी हांसदा सहित कुल 05 और पश्चिम बंगाल में परेश मरांडी सहित कुल 02 सदस्यों को झामुमो की केंद्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है.

    केंद्रीय कार्यसमिति में पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के नाम भी शामिल हैं. अब केंद्रीय समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा के बाद यह उम्मीद है कि जल्द ही झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम की भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस मुख्यालय में कोरोना विस्फोट, ADG रैंक के अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
    Next Article बोकारो में बालीडीह पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर मुस्लिम टीचर के साथ की मारपीट, नाखून उखाड़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.