Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Mar, 2026 ♦ 8:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो का विपक्षी दलों के साथ गठबंधन का प्रयास जारी 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो का विपक्षी दलों के साथ गठबंधन का प्रयास जारी 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झामुमो 42 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। हालांकि, उन्होंने गठबंधन के प्रयास जारी रखने की भी बात कही। शिबू सोरेन के आवास पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक के बाद हेमंत सोरेन मीडिया से मुखातिब थे। हेमंत ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विधानसभा के चुनाव में हम सभी को बेहतर समीकरण बनाना होगा।

    इसके लिए सभी विपक्षी दलों को गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर कार्यकारिणी ने अपनी सहमति जताई है। गठबंधन के लिए कांग्रेस और राजद सहित अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई की गुरुवार को गठबंधन का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने बाबूलाल मरांडी से मिलने के लिए समय की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन्हें मिलने का समय नहीं मिला है।

    इधर, आठ नवंबर को पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेंगे। किसके नेतृत्व चुनाव लडऩे के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए नेतृत्वकर्ता की जरूरत होती है। चुनाव में नेतृत्वकर्ता की जरूरत है। हालांकि उन्होंने इसका स्पष्ट खुलासा नहीं किया कि विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व लड़ा जाएगा।

    भाजपा में नेताओं का अकाल : सोरेन

    हेमंत सोरेन ने पाला बदलने वाले विधायकों के सवाल पर कहा कि सभी लोग जानते हैैं कि झामुमो राजनीति की नर्सरी रही है। भाजपा में नेताओं का अकाल पड़ गया है, इसलिए अब वो धनबल पर नेताओं की खरीद फरोख्त कर रही है। अब भाजपा इसमें पारंगत हो गई है। उन्होंने कहा कि गुरुजी राजनीति के गॉड फादर हैैं और उनके साथ चलना आसान नहीं है, जो उनके साथ नहीं चल पाते हैैं, वे किनारे हो जाते हैैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ, 16 को चुनाव चिन्ह होगा आवंटित
    Next Article विधानसभा चुनाव के दौरान उपद्रवियों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल: दंगाइयों पर रबड़ बुलेट, आंसू गैस और लाठी चार्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब नहीं दी तो कर दी ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस ने तीन को दबोचा

    March 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम ने शादी भवन, लॉज और हॉस्टल के लाइसेंस का किया सख्त रिव्यू, सात आवेदन अस्वीकृत

    March 6, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर : ब्राउन शुगर तस्करी में युवक गिरफ्तार, 27 पुड़िया जब्त

    March 6, 2026
    Latest Posts

    शराब नहीं दी तो कर दी ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस ने तीन को दबोचा

    March 6, 2026

    रांची नगर निगम ने शादी भवन, लॉज और हॉस्टल के लाइसेंस का किया सख्त रिव्यू, सात आवेदन अस्वीकृत

    March 6, 2026

    जमशेदपुर : ब्राउन शुगर तस्करी में युवक गिरफ्तार, 27 पुड़िया जब्त

    March 6, 2026

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में और मुख्यमंत्री बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल में : प्रतुल शाहदेव

    March 6, 2026

    नक्सल ऑपरेशन होगा और तेज, CRPF डीजी ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग

    March 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.