Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»JioHotstar की टॉप 5 थ्रिलर पेशकश जो बना देंगी आपका वीकेंड खास
    मनोरंजन

    JioHotstar की टॉप 5 थ्रिलर पेशकश जो बना देंगी आपका वीकेंड खास

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    थ्रिलर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : Disney+ Hotstar पर वेब सीरीज की एक से बढ़कर एक लिस्ट दर्शकों का दिल जीत रही है. खासकर थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ये OTT प्लेटफॉर्म एक बेशकीमती खजाना बन गया है. आज यानी 29 मई को पंकज त्रिपाठी की सबसे चर्चित सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन वेब सीरीज हैं जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें :

    Criminal Justice 4

    पंकज त्रिपाठी की वापसी ने एक बार फिर दर्शकों को बांध कर रख दिया है. रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित इस सीजन में पंकज के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, खुशबू अत्रे और आशा नेगी दमदार भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस की शानदार पेशकश इस शो को और भी खास बनाती है.

    Special Ops

    के के मेनन की यह थ्रिलर सीरीज अब तक की सबसे पसंदीदा एक्शन सीरीज में से एक है. नीरज पांडे और शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज में देशभक्ति, एक्शन और इंटेलिजेंस मिशन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. साथ ही विनय पाठक, करण टैकर और सैयामी खेर जैसे सितारे भी दमदार परफॉर्मेंस देते नजर आते हैं.

    Asur

    अरशद वारसी और बरुण सोबती की इस सीरीज ने दर्शकों को साइकोलॉजिकल थ्रिलर की दुनिया से रूबरू कराया है. पौराणिकता और साइंस के संगम पर बनी यह सीरीज सोचने पर मजबूर करती है. इसमें ऋद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका और शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने भी गहरी छाप छोड़ी है.

    Inspector Avinash

    रणदीप हुड्डा की ये सीरीज रियल लाइफ पुलिस अफसर के जीवन पर आधारित है. नीरज पाठक के निर्देशन में बनी इस सीरीज को आप फैमिली के साथ भी देख सकते हैं. इसमें उर्वशी रौतेला, अमित सियाल और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं.

    Aakhri Sach

    तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी की इस थ्रिलर सीरीज ने भी दर्शकों को बांधे रखा है. रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी इस कहानी की जड़ें एक सच्ची घटना से जुड़ी हैं, जो दर्शकों को लंबे समय तक झकझोर कर रख देती है.

    Also Read : जाह्नवी-सिद्धार्थ की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला लुक रिलीज

    Bollywood series crime drama Criminal Justice Criminal Justice Season 4 Disney+ Hotstar Hindi web series Hotstar Specials Indian web series OTT Platform OTT प्लेटफॉर्म pankaj tripathi popular web show series review suspense thriller Web Series web series update इंडियन वेब सीरीज क्राइम ड्रामा क्रिमिनल जस्टिस क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 थ्रिलर पंकज त्रिपाठी पॉपुलर वेब शो बॉलीवुड सीरीज वेब सीरीज वेब सीरीज अपडेट सस्पेंस सीरीज रिव्यू हिंदी वेब सीरीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर ने ग्रहण किया पदभार, बोले- ग्रामीण इलाकों में क्राइम कंट्रोल पहली प्राथमिकता
    Next Article नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी टास्क फोर्स का गठन करें: राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.