Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इस AI प्लेटफॉर्म के लिए जियो, एएमडी, सिस्को और नोकिया ने मिलाया हाथ
    ट्रेंडिंग

    इस AI प्लेटफॉर्म के लिए जियो, एएमडी, सिस्को और नोकिया ने मिलाया हाथ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एएमडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Barcelona : दुनिया की चार बड़ी तकनीकी कंपनियां साथ मिलकर जल्द ही एक नया ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगी। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL), एएमडी, सिस्को और नोकिया ने बर्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में इस योजना का खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार यह नया प्लेटफॉर्म टेलीकॉम ऑपरेटर्स को AI सॉल्युशन्स देने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा। नए टेलीकॉम AI प्लेटफ़ॉर्म से नेटवर्क की सुरक्षा, दक्षता और क्षमता तो बढ़ेगी ही, कमाई के भी नए रास्ते खुलेंगे। यह मल्टी-डोमेन इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क नेटवर्क ऑपरेशन्स और ऑटोमेशन को एकीकृत कर, एंड-टू-एंड नेटवर्क इंटेलिजेंस उपलब्ध कराएगा।

    रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, “सभी टेल्को लेयर्स में एजेंटिक एआई का उपयोग करके, हम एक मल्टीमॉडल, मल्टीडोमेन ऑर्केस्ट्रेटेड वर्कफ़्लो प्लेटफ़ॉर्म बना रहे हैं जो टेलीकॉम इंडस्ट्री की दक्षता, इंटेलिजेंस और सुरक्षा को फिर से परिभाषित करेगा। एएमडी, सिस्को और नोकिया के सहयोग से, जियो ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफ़ॉर्म को आगे बढ़ा रहा है। यह ऑटोमेशन मात्र नही है – यह एआई से चलने वाला एक ऐसा ऑटोनोमस नेटवर्क होगा जो उपयोगकर्ताओं के एक्सपीरियंस के हिसाब से अपने आप को ढाल लेगा। यह डिजिटल इको सिस्टम में नई सर्विस और रेवेन्यू के नए अवसर पैदा करेगा।”

    एएमडी के सीईओ लिसा सु ने कहा, “एएमडी को अगली पीढ़ी के एआई-संचालित दूरसंचार बुनियादी ढांचे के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, सिस्को और नोकिया के साथ सहयोग करने पर गर्व है। साथ मिलकर हम ऑपरेटरों और उपयोगकर्ताओं दोनों तक एआई के फायदे पहुंचाएंगे और संचार और कनेक्टिविटी के भविष्य को आकार देंगे।”

    सिस्को के सीईओ चक रॉबिंस ने कहा, “जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, एएमडी और नोकिया के साथ यह साझेदारी, इंडस्ट्री की विशेषज्ञता का उपयोग करेगी। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि टेलीकॉम एआई प्लेटफॉर्म किस तरह दक्षता, सुरक्षा को बढ़ाएगा और सेवा प्रदाता ग्राहकों के लिए नए राजस्व स्रोतों को अनलॉक करेगा।”

    नोकिया के प्रेसीडेंट और सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने कहा, “नोकिया कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी लीडर है, जिसमें RAN, कोर, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, IP और ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। हम इस व्यापक विशेषज्ञता को साझा कर खुशी महसूस कर रहे हैं। टेलीकॉम AI प्लेटफ़ॉर्म बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, परिचालन दक्षता, स्वचालन और बेहतर ग्राहक अनुभव देगा। यह सब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अपार शक्ति के माध्यम से होगा। मुझे गर्व है कि नोकिया इस काम में योगदान दे रहा है।”

    जेपीएल, एएमडी, सिस्को और नोकिया द्वारा बनाया जाने वाला नया ओपन टेलीकॉम एआई प्लेटफ़ॉर्म की शुरूआत जियो नेटवर्क से की जाएगी। यानी जियो इस नए प्लेटफॉर्म का पहला यूज़र होगा।

    Also Read : एम पासपोर्ट ऐप का नया वर्जन इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसका मकसद 

    AI solutions AI सॉल्युशन्स AMD automation capacity Cisco efficiency. end-to-end network intelligence Four major tech companies Jio Platforms Limited Mobile World Congress 2025 multi-domain intelligence framework network operations network security Nokia open telecom AI platform Revenue telecom operators एएमडी एंड-टू-एंड नेटवर्क इंटेलिजेंस ऑटोमेशन ओपन टेलीकॉम AI प्लेटफॉर्म कमाई क्षमता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड टेलीकॉम ऑपरेटर्स दक्षता दुनिया की चार बड़ी तकनीकी कंपनियां नेटवर्क ऑपरेशन्स नेटवर्क सुरक्षा नोकिया मल्टी-डोमेन इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 सिस्को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनंजय मुंडे ने मंत्रिपद से दिया इस्तीफा, कहा- आरोपियों को मिले कड़ी सजा
    Next Article JCECEB डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

    Related Posts

    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.