Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दावोस में गूंजा झारखंड का विकास विजन, ब्लूमबर्ग से सीएम हेमंत सोरेन वे किया संवाद
    झारखंड

    दावोस में गूंजा झारखंड का विकास विजन, ब्लूमबर्ग से सीएम हेमंत सोरेन वे किया संवाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वर्ल्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Davos/Ranchi : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में भाग लेने के दौरान झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन के साथ विस्तृत बातचीत की। इस संवाद में झारखण्ड की वैश्विक मंच पर भागीदारी के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताएं और अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विज़न पर चर्चा हुई।

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है, जो पहली बार दावोस जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर अपने सामर्थ्य और संभावनाओं के साथ मजबूती से उपस्थित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखण्ड अब केवल खनिज-आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वच्छ ऊर्जा, मानव संसाधन विकास और समावेशी आर्थिक वृद्धि जैसे क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।

    वर्ल्ड

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अगले 25 वर्षों के लिए एक संतुलित, टिकाऊ और रोजगार-केंद्रित विकास मॉडल पर काम कर रही है। इस विज़न में वैश्विक निवेश, आधुनिक तकनीक का हस्तांतरण और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड निवेशकों के लिए बेहतर नीतिगत माहौल और दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है

    इस अवसर पर ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि अक्टूबर माह में भारत में एक ग्लोबल स्पेशल राउंडटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फॉर्च्यून 500 कंपनियों के प्रमुख, वैश्विक उद्योग जगत के नेता, नीति-निर्माता और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल होंगी।

    ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर सुनीता राजन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस राउंडटेबल में भाग लेने का औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने झारखण्ड के विकास एजेंडे को वैश्विक नेतृत्व के सामने प्रस्तुत करने में ब्लूमबर्ग की रुचि भी जताई।

    गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक, ब्लूमबर्ग मीडिया के वैश्विक नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, वित्त और बाजार से जुड़ी खबरें टीवी, डिजिटल, प्रिंट और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने इस संवाद को झारखण्ड के लिए वैश्विक मंचों पर अपनी विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

    Also Read : कर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, वायरल वीडियो से मचा बवाल

    25 वर्षीय विकास विज़न 25-year development vision Bloomberg Asia-Pacific Chief Minister Hemant Soren clean energy Critical Minerals Davos 2026 Fortune 500 companies global investment global partnerships Global Roundtable Government of Jharkhand green industrial development human resource development inclusive development India investment international media Jharkhand Development job creation Sunita Rajan Sustainable Development World Economic Forum अंतरराष्ट्रीय मीडिया क्रिटिकल मिनरल्स ग्रीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ग्लोबल इन्वेस्टमेंट ग्लोबल राउंडटेबल झारखण्ड विकास झारखण्ड सरकार टिकाऊ विकास दावोस दावोस 2026 Davos फॉर्च्यून 500 कंपनियां ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक भारत निवेश मानव संसाधन विकास मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रोजगार सृजन वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम वैश्विक निवेश वैश्विक साझेदारी समावेशी विकास सुनीता राजन स्वच्छ ऊर्जा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, वायरल वीडियो से मचा बवाल
    Next Article JPSC–2025 : 16 से 19 जून तक होंगे इंटरव्यू, आयु सीमा पर संशय खत्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.