Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने साल 2026-27 के बजट को लेकर कहा कि इस बजट में विकास को लेकर पारदर्शिता के साथ हर वर्ग और क्षेत्र को छूने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह बात मंगलवार को बजट पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। सीएम ने कहा कि यह बजट झारखंड की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लाया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों को बधाई, शुभकामनाएं और जोहार देते हुए कहा कि आने वाले समय में बजट के लाभ धरातल पर महसूस होंगे।
झारखंड की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लाया गया यह अबुआ दिशोम बजट 2026-27 है।
वर्ष 2050 तक युवा झारखंड का समृद्ध बनने का सफर सुगम एवं तीव्रता से भरा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं, जिसे आने वाले समय में आप धरातल पर होता भी देखेंगे।
आज इस अवसर पर… pic.twitter.com/Hc6wxGSxcv— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 24, 2026
समाज के सभी वर्गों पर ध्यान
सीएम ने बताया कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट खासतौर पर युवा वर्ग और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनका कहना था कि वर्ष 2050 तक युवा झारखंड का समृद्ध बनने का सफर सुगम और तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
एयर एंबुलेंस हादसे पर प्रतिक्रिया
एयर एम्बुलेंस की हालिया हृदयविदारक घटना पर सीएम ने कहा कि किसी ने बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस बुक कराया था। दुर्भाग्यवश यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित निकाल लिया गया।
Also Read : मतगणना के कारण 27 को उपायुक्त का जनता दरबार स्थगित

