Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»Jharkhand Weather : राजधानी रांची में छाये बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
    झारखंड

    Jharkhand Weather : राजधानी रांची में छाये बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मानसून के आगमन से पहले रविवार रात रांची के कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद सुबह में ठंडी हवाएं भी चलीं. आसमान में बादल छाए रहे. सुबह में ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. रांची समेत झारखंड के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है. सिर्फ पलामू प्रमंडल में ही लू की स्थिति है. यह सोमवार को भी जारी रहेगी. इसके बाद वहां भी लोगों को लू से राहत मिल सकती है. हालांकि, राज्य में मानसून के प्रवेश के अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं.

    रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश

    रविवार रात तक राजधानी रांची, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, कुरडेग में अच्छी बारिश हुई. बारिश के बाद सोमवार (17 जून) को सुबह का मौसम सुहाना हो गया. राजधानी का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे चला गया. शनिवार को पलामू सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. यहां का तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. गुमला, खूंटी, पाकुड़, सरायकेला, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

    गढ़वा, पलामू, चतरा में चल सकती है लू

    मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जताया है कि 17 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू चल सकती है. अन्य जिलों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात और बिजली गिर सकती है. 17 से 22 जून तक राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस को मिली कामयाबी, जंगलों में बारूदी सुरंग बिछाने का विशेषज्ञ इनामी नक्सली सिंगराई पुलिस मुठभेड़ में ढेर
    Next Article 14 हज यात्रियों की हीटस्ट्रोक से मौत, ईरान के पांच लोगों की भी गई जान

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.