Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार पर दिया जोर
    झारखंड

    झारखंड विस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार पर दिया जोर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में आज की कार्यवाही के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर के खराब होने पर 24 घंटे के भीतर उसे ठीक करने का नियम है लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो ग्राहकों को मुआवजा मिलना चाहिए। तिवारी ने यह भी बताया कि विभाग के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नहीं होते है, जिससे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में 10 दिन तक का समय लग जाता है और इसकी लागत लगभग 30,000 रुपये होती है।

    इस पर राज्य के ऊर्जा मंत्री, योगेंद्र प्रसाद ने स्वीकार किया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत में कभी-कभी देरी होती है, उन्होंने कहा कि सरकार इसे 2025-26 तक सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएगी। मंत्री ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी पर यदि 24 घंटे में समाधान नहीं होता है तो ग्राहकों को मुआवजा देने का प्रावधान है लेकिन अब तक किसी भी उपभोक्ता ने इस बारे में कोई दावा नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक नया सॉफ़्टवेयर सिस्टम विकसित किया गया है जो जल्द ही लागू हो जाएगा, ताकि ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

    विधायक तिवारी ने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है और आज तक किसी भी उपभोक्ता को मुआवजा नहीं मिला है। उनका कहना था कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है और ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहद लंबा इंतजार करना पड़ता है। मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में जल संकट है तो वहां तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता यदि हर्जाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उनका दावा सुलझाया जाएगा।

    जिसके बाद विधायक ने यह सवाल उठाया कि सरकार के पास पर्याप्त ट्रांसफार्मर नहीं होते और जब कोई ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो लोग सामूहिक रूप से चंदा जुटाकर उसे बदलवाते हैं, जिसके बाद रिपेयरिंग में कम से कम 10 दिन लग जाते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि जहां भी कोई गंभीर समस्या होगी वहां ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाएगा।

    Also Read : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिलने आर्किड अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, महुआ माझी का भी जाना हाल

    000 rupees 000 रुपये 10 days 10 दिन 24 hours 24 घंटे 30 additional transformers Compensation cost department electricity distribution system Jharkhand Assembly malfunction Mla need for improvement Proceedings Repair rule Satyendra Nath Tiwari time to replace Transformer अतिरिक्त ट्रांसफार्मर कार्यवाही खराब होना झारखंड विधानसभा ट्रांसफार्मर ठीक करना नियम बदलने में समय बिजली वितरण प्रणाली मुआवजा लागत विधायक विभाग सत्येंद्र नाथ तिवारी सुधार की आवश्यकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिलने आर्किड अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, महुआ माझी का भी जाना हाल
    Next Article केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों ने एक दूसरे को मारी गो’ली, एक की मौ’त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.