Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों ने एक दूसरे को मारी गो’ली, एक की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों ने एक दूसरे को मारी गो’ली, एक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2025Updated:March 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केंद्रीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर के नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे विकल यादव और जयजीत यादव मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए. दोनों भाईयों एक-दूसरे पर गोली चला दी. इस गोलीबारी की घटना में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि जयजीत यादव बेतरह रूप से जख्मी हो गए है. जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान बीच बचाव करने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई है. जख्मियों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया.

    यह घटना नित्यानंद राय के बहनोई नवगछिया के जगतपुर निवासी गुल्लों यादव के घर पर गुरुवार की सुबह हई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे जयजीत यादव को पानी देने वाले नौकर ने पानी वाले बर्तन में हथेली डुबो कर पानी दिया था. जिसको लेकर उसकी दूसरे भाई विकल यादव से कहा-सुनी होने लगी. दरअसल, पहले से भी दोनों भाइयों मझले और छोटे में नहीं बनती थी. पानी के मामूली विवाद में विकल यादव घर के अंदर से पिस्तौल निकाल लाया और जयदीप के मुंह को निशाना बनाकर फायर कर दिया. गोली जबड़े को क्षतिग्रस्त करते हुए निकल गई. जयजीत पहले तो जमीन पर गिर गया, लेकिन चंद मिनट में ताकत बटोरकर उठा और विकल से गुत्थम-गुत्थी करते हुए उंसके हाथ से पिस्तौल छीन ली. इसके बाद उसे नजदीक से गोली मार दी. इस घटना में विकल की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अस्पताल लेकर गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जयजीत कि हालत भी अधिक खून निकलने के कारण नाजुक बनी हुई है.

    घटना की सूचना मिलते ही IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सभी सुरक्षात्मक उपाय करने का आदेश दिया है. नवगछिया के परवत्ता SHO शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम एफएसएल टीम को सूचित कर घटनास्थल की स्टाइल और वीडियोग्राफी कराएगई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठा करना आरंभ कर दिया है. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं और इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    Also Read : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिलने आर्किड अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, महुआ माझी का भी जाना हाल

    Bhagalpur Dr. NK Yadav injured Jayjeet Yadav Navgachia Nityanand Rai private clinic treatment Union Minister of State for Home Vikul Yadav इलाज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जख्मी जयजीत यादव डॉक्टर एनके यादव नवगछिया निजी क्लीनिक नित्यानंद राय भागलपुर विकल यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार पर दिया जोर
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राबड़ी देवी पर कसा तंज, क्या बोले… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.