Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड प्रजापति महासंघ की बैठक, मोहन कुमार बने धनबाद के जिला अध्यक्ष
    झारखंड

    झारखंड प्रजापति महासंघ की बैठक, मोहन कुमार बने धनबाद के जिला अध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जिले के गोविंदपुर क्षेत्र में भूईफोर मंदिर के समीप प्रजापति भवन में झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिले भर के लोगों के साथ कई राज्य के लोग भी इस सभा में शामिल हुए और सभा को सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की भी बात कही. साथ ही संगठन को सही रूप से किस तरह चलाया जा सके इसकी भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड का गठन होने से हमें किसी के सामने गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे हमें झारखंड राज्य पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा, सीधा बोर्ड हमें आगे बढ़ाने में मदद देगी.

    इस दौरान पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल ने कहा कि आज के दिनों में हमें एक रहने की जरूरत है. अगर हम लोग एक नहीं रहेंगे तो किसी भी प्रकार के लाभ को लेने में असफल रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि समय के साथ लोगों को चलना चाहिए. साथ ही उन्होंने जब जैसा तब तैसा का नारा भी लगाया और कहा कि समय के तकाजे के अनुसार अगर कोई पार्टी हमें मौका देना चाहती है तो हमें पार्टी बदलकर भी उस जगह को छोड़ना नहीं चाहिए. उन्होंने अपनी बातों को रखते हुए साफ किया कि किस तरह से पार्टी बदलकर उन्होंने बेरमो से विधायक पद को हासिल किया. और साथ ही उन्होंने माटी कला बोर्ड का भी जिक्र किया और कहा की माटी कला बोर्ड के जरिए हमें वह सारी सुविधा मिल सकती है जो हमें किसी राज्य स्तर से नहीं मिल पा रही है. उन्होंने सीधी तौर पर बोर्ड को अपनी शक्ति बनाने की बात कही. पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ने कहा कि बोर्ड के जरिए ही हम सफल हो सकते हैं हमें किसी के आगे झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से मोहन कुमार को धनबाद जिले का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं महादेव बाबू, वकील अशोक उपाध्यक्ष होंगे और अर्जुन महामंत्री के पद पर रहेंगे. और कई पद ऐसे हैं जो आपसी सह सम्मति से दिए जाएंगे. वहीं अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि हम समाज के लिए कार्य करेंगे. किसी के साथ का भेदभाव नहीं होगा और संगठन को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग लेते हुए वह कार्य करेंगे.

    ये भी पढ़ें: संजय पाहन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और साले ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की जनभावनाओं को भाजपा समझती हैः बाबूलाल मरांडी
    Next Article अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से सहीः राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.