Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेट सुनील मीणा विदेश में गिरफ्तार, अमन साहू गैंग से पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से था कनेक्शन
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेट सुनील मीणा विदेश में गिरफ्तार, अमन साहू गैंग से पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से था कनेक्शन

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता सामने आई है. इंटरपोल ने अंतरराष्ट्रीय अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज़्म स्क्वाड) ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे पकड़ा गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस अब सुनील मीणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुट गई है, ताकि उसे भारत लाकर कानून के सामने पेश किया जा सके.

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी कनेक्शन

    सुनील मीणा का नाम पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग और फिर अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ था. पुलिस जांच के अनुसार, वह भारत से विदेश भागने के बाद कई देशों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था. सुनील ने डंकी रूट के माध्यम से सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको होते हुए अमेरिका तक का सफर किया और वहीं से विभिन्न राज्यों में आपराधिक गिरोहों के लिए रिक्रूटमेंट का काम कर रहा था.

    कौन है सुनील मीणा

    वह मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के निवासी हैं. मलेशिया में रहते हुए वह लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया था और वहां से अपनी आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत की. झारखंड में भी उसने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें छत्तीसगढ़ की आरकेटीसी कंपनी के कार्यालय में फायरिंग और कंपनी के डायरेक्टर की हत्या का प्रयास शामिल था. सुनील मीणा का नाम तब सामने आया जब उसने राजस्थान के कांग्रेस विधायक गोविंद राम मेघवाल से रंगदारी मांगने का प्रयास किया था और इसके बाद राजस्थान में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. वह अब झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

    Aman Sahu gang Arrest ATS Attempt to Murder Azerbaijan Congress MLA criminal Criminal Activities Criminal Incidents Donkey Route Extortion extradition firing Interpol Iran Jharkhand police Jharkhand Police Success. Lawrence Bishnoi Mayank Singh Mexico Most Wanted Rajasthan ranchi Recruitment Red Corner Notice Singapore Sriganganagar Sunil Meena usa अजरबैजान अपराधी अपराधी गतिविधियाँ अमन साहू गैंग अमेरिका आपराधिक घटनाएँ इंटरपोल ईरान एटीएस कांग्रेस विधायक गिरफ्तारी झारखंड पुलिस झारखंड पुलिस की सफलता डंकी रूट प्रत्यर्पण फायरिंग मयंक सिंह मेक्सिको मोस्ट वांटेड रंगदारी रांची राजस्थान रिक्रूटमेंट रेड कॉर्नर नोटिस लॉरेंस बिश्नोई श्रीगंगानगर सिंगापुर सुनील मीणा हत्या का प्रयास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ की तमन्ना वर्मा ने सीनियर नेशनल तीरंदाजी टीम में जगह बनाई
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 05 December 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.