Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 2:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस का वेतन संकट : सैलरी अटकी, EMI-बच्चों की फीस तक रुकी, सीएम को पत्र
    झारखंड

    झारखंड पुलिस का वेतन संकट : सैलरी अटकी, EMI-बच्चों की फीस तक रुकी, सीएम को पत्र

    Promita DeyBy Promita DeyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में पुलिसकर्मियों के सामने गंभीर वेतन संकट खड़ा हो गया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बकाया वेतन जल्द जारी करने और कोषागार से निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य के पुलिस पदाधिकारी और जवान इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने का वेतन आयकर और अन्य कटौतियों में ही समाप्त हो गया, जबकि मार्च महीने का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है।

    आर्थिक तंगी से बढ़ी मुश्किलें, बच्चों की फीस और EMI तक अटकी

    लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण पुलिसकर्मियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई जवान अपने बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं, जबकि बैंकों की EMI भी बाउंस हो रही है। परिवारों में शादी और अन्य जरूरी खर्चों पर भी असर पड़ रहा है। बुजुर्ग माता-पिता की दवाइयों और इलाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। एसोसिएशन ने कहा कि जब पुलिसकर्मी आर्थिक और मानसिक दबाव में रहेंगे तो वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से नहीं कर पाएंगे। इससे विभाग में असंतोष और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।

    वेतन जल्द जारी करने की मांग, पुलिस बल के मनोबल पर असर का खतरा

    पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से तत्काल वेतन जारी करने के आदेश देने की मांग की है ताकि पुलिस बल का मनोबल बना रहे और सुशासन प्रभावित न हो। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि वेतन निकासी में आ रही तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाए। इससे पहले एसोसिएशन ने डीजीपी को भी इस संबंध में पत्र लिखा था, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल सका है।

    Also Read : JPSC पर फिर विवाद: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की मांग की

    Current News jharkhand Jharkhand news Jharkhand police Johar Live Latest news Salary Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल
    Next Article चांडिल में जंगली हाथियों का खूनी खेल, मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

    Related Posts

    बिहार

    बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    कोर्ट की खबरें

    वरिष्ठ अधिवक्ता बीके राय के निधन पर शोक, रांची सिविल कोर्ट में आज नहीं हुए कामकाज

    April 27, 2026
    झारखंड

    बोकारो ट्रेजरी स्कैम में एक्शन तेज, होम गार्ड जवान गिरफ्तार

    April 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन

    April 27, 2026

    भाजपा में भूचाल: जिला उपाध्यक्ष बनाने के नाम पर जिलाध्यक्ष ने की शारीरिक संबंध की मांग, महिला नेत्री के आरोपों से हड़कंप

    April 27, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता बीके राय के निधन पर शोक, रांची सिविल कोर्ट में आज नहीं हुए कामकाज

    April 27, 2026

    बोकारो ट्रेजरी स्कैम में एक्शन तेज, होम गार्ड जवान गिरफ्तार

    April 27, 2026

    चांडिल में जंगली हाथियों का खूनी खेल, मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.