Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पुलिस की नौ महीने की कार्रवाई : 266 नक्सली गिरफ्तार, 32 ढेर, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर भी कसा शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस की नौ महीने की कार्रवाई : 266 नक्सली गिरफ्तार, 32 ढेर, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर भी कसा शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 14, 2025No Comments4 Mins Read31
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 के जनवरी से सितम्बर माह तक नक्सल उन्मूलन, साइबर अपराध नियंत्रण और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यभर में नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नकद लेवी की बरामदगी की गई है।

    नक्सल अभियान में बड़ी सफलता

    जनवरी से सितम्बर 2025 तक झारखंड पुलिस ने नक्सलियों से 157 हथियार बरामद किए, जिनमें 58 पुलिस से लूटे गए, 20 रेगुलर और 68 देशी हथियार शामिल हैं। इसके अलावा 11,950 गोलियां, 18,884 डेटोनेटर, 394.5 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 39.53 लाख रुपये की लेवी राशि बरामद की गई। इस दौरान 228 आईईडी को निष्क्रिय किया गया और 37 बंकर ध्वस्त किए गए।

    पुलिस ने 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कई बड़े इनामी शामिल हैं। प्रमुख गिरफ्तारियों में शामिल हैं —

    • आक्रमण गंझू उर्फ रविंद्र गंझू (TSPC) – 15 लाख का इनामी
    • रणविजय महतो (Mao) – 15 लाख का इनामी
    • कुंदन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह (Mao) – 10 लाख का इनामी
    • कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी (PLFI) – 2 लाख का इनामी
    • इसके अलावा विभिन्न संगठनों के 14 एरिया कमांडर और कई सब-जोनल कमांडर भी गिरफ्तार हुए हैं।

    इसी अवधि में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में 32 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में शीर्ष माओवादी नेता विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन जैसे एक करोड़ के इनामी भी शामिल थे।

    साइबर अपराध पर पुलिस की सख्ती

    अगस्त और सितम्बर 2025 में राज्यभर में 128 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। इनमें 105 अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 139 मोबाइल फोन, 166 सिम कार्ड, 60 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक, 11 चेकबुक, दो लैपटॉप, तीन बाइक और 2.81 लाख रुपये नकद बरामद किए। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRP पोर्टल के माध्यम से 4,281 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 7.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए और 37.28 लाख रुपये प्रभावित लोगों के खातों में वापस कराए गए। ‘प्रतिबिंब ऐप’ के माध्यम से तीन मामलों में 8 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई।

    अगस्त-सितम्बर में अपराध नियंत्रण अभियान

    इन दो महीनों में पुलिस ने

    • 12,651 वारंट निष्पादित किए,
    • 4,186 अपराधियों को गिरफ्तार किया,
    • 413 वाहन जप्त,
    • 136 हथियार और 1,221 गोलियां बरामद कीं।

    महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ITSSO प्रणाली के तहत 60 दिनों में 297 कांडों का निष्पादन किया गया।

    प्रमुख आपराधिक मामलों में बड़ी कार्रवाइयां

    • 23 अगस्त: एटीएस रांची ने अजरबैजान से प्रत्यार्पण कर अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील कुमार उर्फ मीणा उर्फ मयंक सिंह को गिरफ्तार किया।
    • 10 सितम्बर: लोअर बाजार, रांची से एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े युवक को हथियार और रसायन सहित पकड़ा गया।
    • 14 सितम्बर: गिरिडीह में 41,600 लीटर स्प्रिट जैसा पदार्थ जब्त, 5 गिरफ्तार।
    • 23 सितम्बर: रामगढ़ में डकैती कांड के चार अपराधी गिरफ्तार, चार हथियार और 21 जिंदा गोली बरामद।
    • 29 सितम्बर: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का 838 किलोग्राम डोडा जब्त।
    • 15 सितम्बर: हजारीबाग में 9 अपराधी गिरफ्तार, 1.1 किलो सोना और 25 चांदी के सिक्के बरामद।
    • 13 सितम्बर: बोकारो में इंटर-स्टेट चोरी गिरोह का पर्दाफाश, नकद, सोना, चांदी और औजार बरामद।
    • 4 सितम्बर: जमशेदपुर में 7 अपराधी गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, 10.69 लाख नकद जब्त।
    • 22 अगस्त: रांची पुलिस ने 3.25 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो अपराधी पकड़े।
    • 21 अगस्त: सिमडेगा में 322 किलोग्राम गांजा जब्त।
    • 22 अगस्त: सिमडेगा में 47 लाख रुपये का अवैध पान मसाला जब्त किया गया।

    झारखंड पुलिस का संकल्प

    महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के नेतृत्व में पुलिस राज्य को अपराध और उग्रवाद से मुक्त करने के लिए संकल्पित है।
    झारखंड पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और समाज में शांति स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

    Also Read : जमीन विवाद में झामुमो नेता मुन्ना सिन्हा की ह’त्या

    32 killed 32 ढेर cybercrime and organized crime also tightened its grip. Jharkhand Police's nine-month crackdown: 266 Naxalites arrested झारखंड पुलिस की नौ महीने की कार्रवाई : 266 नक्सली गिरफ्तार साइबर अपराध और संगठित अपराध पर भी कसा शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के डीसी लाउंज में देर रात हंगामा, तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article ठेला के लाइसेंस पर चलाया जा रहा था बड़ा होटल, खाद्य निरीक्षक ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.