Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखण्ड पंचायत चुनाव: 2448 मतदान केंद्र, जिप प्रत्याशी कर सकेंगे 2.14 लाख खर्च
    झारखंड

    झारखण्ड पंचायत चुनाव: 2448 मतदान केंद्र, जिप प्रत्याशी कर सकेंगे 2.14 लाख खर्च

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2022Updated:April 12, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में आचार संहित लागू कर दिया गया है। वर्ष 2015 के चुनाव की अपेक्षा कईं बदलाव भी किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को इस वर्ष समाप्त कर दिया गया है। वहीं ओबीसी के स्थान पर विभिन्न पदों पर खुली श्रेणी की सीट ( महिला व अन्य) शामिल किया गया है। साथ ही चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्च करने की राशि को भी बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2015 के चुनाव में जिला परिषद पद के लिए 75 हजार रुपए की जगह पर दो लाख 14 हजार कर दिया गया है। इसी तरह पंचायत समिति पद के लिए 30 हजार की जगह पर 71 हजार रुपए, मुखिया के लिए 30 हजार की जगह पर 85 हजार रुपए और वार्ड के लिए पांच हजार रुपए की जगह पर 14 हजार रुपए अधिकतम राशि खर्च किया जा सकेगा।

    इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बताया कि कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को लेकर जारी अधिसूचना के आलोक में जिला अंतर्गत आचार संहिता लागू किया गया है। उन्होंने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मौके पर डीआरडीए के निदेशक दिनेश सुरीन, सदर एसडीओ राज महेश्वरम, बंशीधर नगर के एसडीओ आलोक कुमार आदि मौजूद थे।

    जिले में तीन चरणों में 14, 24 और 27 मई को चुनाव, 12 कोषांगों का गठन किया गया
    इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में तीन चरणों 14 मई को प्रथम चरण में रंका अनुमंडल में, 24 मई को तृतीय चरण में बंशीधर अनुमंडल में और 27 मई को चतुर्थ व आखिरी चरण में गढ़वा अनुमंडल में मतदान संपन्न कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2448 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 670 मतदान केंद्रों को सामान्य, 1189 को संवेदनशील व 589 को अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की कैटेगरी में रखा गया है। जिले में कुल 20 प्रखंड अंतर्गत कुल 9,12,313 मतदाता है।

    इनमें 4,79,137 पुरुष मतदाता एवं 4,33,176 महिला मतदाता शामिल है। वही दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17 हजार 559 है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में इस वर्ष करीब 93 हजार नई महिला मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

    निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संचालन को लेकर जिले में गढ़वा अनुमंडल के लिए कृषि उत्पादन, बाजार समिति गढ़वा, बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए राजकीयकृत उच्च विद्यालय प्लस टू बंशीधर नगर और रंका अनुमंडल के लिए उच्च विद्यालय रंका को वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जिले में कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है, जो निर्वाचन कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वहीं जिले में 1950 निःशुल्क मतदाता हेल्पलाइन नंबर भी कार्यरत है, जिसकी मदद से लोग अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं सहित नौ लोग घायल
    Next Article प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी विजय किस्पोट्टा का निधन, संघ और फुटबॉल खिलाड़ियों में शोक की लहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.