Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने विरोध जताया, जानें क्या है मामला
    Uncategorized

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने विरोध जताया, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच की महत्वपूर्ण बैठक पुराना विधानसभा स्थित पावर हाउस के पास बीएल पासवान के आवासीय कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और राजद महासचिव कैलाश यादव ने की. बैठक के दौरान, झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने एचइसी आवासीय क्षेत्र सेक्टर 2 धुर्वा के निवासी हिमांशु लाल राज को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर सम्मानित किया. अध्यक्ष कैलाश यादव और उपाध्यक्ष बीएल पासवान ने हिमांशु को शॉल, संविधान की किताब और गुलदस्ता प्रदान किया. इसके साथ ही, उनके पिता हीरालाल बैठा को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं. चर्चा के दौरान, उपस्थित सदस्यों ने जाति जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर 15 अगस्त के बाद जनांदोलन करने का निर्णय लिया. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी-एससी को आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले का कड़ा विरोध किया गया.

    न्यायालय से पुनर्विचार की अपील

    मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका सर्वोपरि होती है. संसद एवं विधानसभा में कानून बनाना उनके अधिकार में है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को विधायिका के अधिकार में हस्तक्षेप करार दिया और केंद्र की मोदी सरकार से इस निर्णय को निरस्त करने के लिए विधेयक लाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के बिना किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का सही आकलन नहीं किया जा सकता. क्रीमीलेयर लागू करना 120 करोड़ बहुसंख्यक समाज के खिलाफ है. ओबीसी मंच इस निर्णय का विरोध करता है. उन्होंने न्यायालय से पुनर्विचार की अपील की. बता दें कि झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है. 15 सितंबर को रांची में एक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा. बीएल पासवान ने कहा कि एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट कर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि आरक्षण और जातिगत जनगणना जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

    ये रहे मौजूद

    रमजान कुरैशी, दीनानाथ डॉन, रामकुमार यादव, विनोद पासवान, गोपाल प्रसाद, प्रेमनाथ प्रसाद, देवकुमार गोप, सुरेश राय, महेंद्र गोप, जावेद अंसारी, जोगिंदर प्रसाद, सुबोध ठाकुर, राम इकबाल चौधरी, मैनेजर राय, जयप्रकाश कुमार, और राकेश विनय समेत अन्य

     

    एससी-एसटी क्रीमीलेयर फैसला विरोध सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबजट पर चर्चा: जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा-समृद्धि की दिशा में है यह बजट
    Next Article झारखंड की राजनीति में बड़ा उलट-फेर, सरयू राय जेडीयू में शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    Latest Posts

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.