रांची: झारखंड की राजनीति में बड़ा उलट-फेर देखने को मिल रहा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जेडीयू की सदस्यता ले ली है. विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की पार्टी के लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से विधायक हैं.
झारखंड की राजनीति में बड़ा उलट-फेर, सरयू राय जेडीयू में शामिल

