रांची: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्णा उर्फ गोपी बाबू हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. 48 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने तीन अपराधी को पकड़ा है. हालांकि अपराधियों के पकड़ाने से पूर्व रांची पुलिस की एनकाउंटर बीते रात अनगड़ा इलाके के महेशपुर गांव में भी हुई है. उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी रौशन मुंडा का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. इस मामले में रौशन मुंडा के अलावा संदीप मुंडा और संदीप कालिंदी को पुलिस ने पकड़ा है. इनलोगों के पास से पुलिस ने एक 7.65 बोर का पिस्टल, दो गोली का खोखा और दो जिंदा गोली मैगजीन के साथ जब्त किया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अपराधियों को पकड़ा है.
एनकाउंटर में एक अपराधी पकड़ाया, जबकि दूसरा सिल्ली से
एसएसपी ने कहा कि बीते रात सूचना मिली की अधिवक्ता गोपी बाबू हत्याकांड का आरोपी महेशपुर गांव में संदीप मुंडा के घर में छिपा है. देर रात पुलिस ने छापेमारी की तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.रांची पुलिस की टीम ने जवाब में दो राउंड फायरिंग की. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अपराधी रौशन मुंडा घायल हो गया. जबकि दूसरा अपराधी संदीप कालिंदी मौके से भाग गया. रांची पुलिस की टीम ने दूसरे अपराधी का सुराग खोजते-खोजते सिल्ली इलाके से देर शाम पकड़ा है.
48 घंटे के अंदर गोपी बाबू हत्याकांड का खुलासा, पुलिस एनकाउंटर के बाद तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleझारखंड की राजनीति में बड़ा उलट-फेर, सरयू राय जेडीयू में शामिल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

